फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Camps will be organized for revision of mark sheet, camp will be held from June 12

UP Board : अंकपत्र में संशोधन के लिए लगाए जाएंगे कैंप, 12 जून से लगेगा कैंप

Sat, 10 Jun 2023 04:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 04:07 PM IST
सार

यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तमाम छात्रों के अंकपत्र में त्रुटियां मिल रही हैं। कहीं नाम की स्पेलिंग गलत है तो कहीं पिता के नाम में त्रुटि है। इसी तरह से कई और खामियां मिलने की शिकायत मिली है। इसके निस्तारण के लिए यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों पर 12 जून से कैंप लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
UP Board: Camps will be organized for revision of mark sheet, camp will be held from June 12
up bord, यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 61219 विद्यार्थी मार्कशीट में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि त्रुटियों के संशोधन के लिए भटक रहे हैं। इसको लेकर बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए जिलों में 12 से 30 जून तक कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

मार्कशीट में संशोधन को लेकर हाईस्कूल के 43386 व इंटरमीडिएट के 17833 मामले लंबित पड़े हुए हैं। शुक्रवार को बोर्ड की ओर से जारी सूची में पांच क्षेत्रीय कार्यालयों के आंकड़े जारी किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 24,279 मामले मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में लंबित हैं, जबकि सबसे कम 3212 केस गोरखपुर के हैं। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में भी कुल 8263 मामले लंबित हैं। जिनमें हाईस्कूल के 5233 और इंटरमीडिएट के 3030 मामले हैं। संशोधन के लंबित मामलों की संख्या बरेली में 6474 व वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय में 18991 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed