फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Apply online for scrutiny by July 12

यूपी बोर्ड : स्क्रूटनिंग के लिए १२ जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Apply online for scrutiny by July 12
स्क्रूटनी परीक्षा के लिए आवेदन 12 जुलाई तक
विज्ञापन

प्रयागराज। स्क्रूटनी परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार स्क्रूटनी परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार से ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
स्क्रूटनी परीक्षा 2022 के लिए छात्र-छात्राओं को प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग पांच-पांच सौ रुपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा। साथ ही लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अलग शुल्क देय होगा। स्क्रूटनी परीक्षा के लिए आवेदन से संबंधित सभी जानकारी परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक क्षेत्रीय कार्यालय में बिना ऑनलाइन आवेदन सीधे अथवा कोरियर, डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में कपार्टमेंट परीक्षा के लिए 762 छात्र-छात्राएं अर्ह हैं। इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए 279102 छात्र-छात्राएं अर्ह हैं। संवाद
विज्ञापन

तीन कार्यदिवस तक बंद रहेगा यूपी बोर्ड
प्रयागराज। परिणाम जारी होने के बाद तीन कार्यदिवस तक यूपी बोर्ड कार्यालय बंद रहेगा। सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक सोमवार से बुधवार तक बोर्ड कार्यालय बंद रहेगा। बृहस्पतिवार से कार्यालय फिर से खुलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed