{"_id":"6a904977d00b78211c0c5307","slug":"up-board-apaar-ids-to-be-created-for-students-in-classes-9-to-12-one-nation-one-student-id-system-impleme-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों की बनेगी अपार आईडी, वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ की व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों की बनेगी अपार आईडी, वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ की व्यवस्था लागू
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण के लिए निर्देश दिए हैं। कक्षा 10 और 12 के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया भी जारी है। परिषद ने विद्यालयों से विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाकर उसे आवेदन पत्र में दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
अपार आईडी
- फोटो : Official (https://apaar.education.gov.in/)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण के लिए निर्देश दिए हैं। कक्षा 10 और 12 के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया भी जारी है। परिषद ने विद्यालयों से विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाकर उसे आवेदन पत्र में दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
सचिव भगवती सिंह के अनुसार, सरकार की ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का शैक्षणिक विवरण पारदर्शी और सुरक्षित रखना है। अपार आईडी विद्यार्थी की स्कूली शिक्षा से उच्च शिक्षा तक की यात्रा को रिकॉर्ड करेगी।
विज्ञापन
इससे भविष्य में दस्तावेज के खोने या खराब होने की समस्या से बचा जा सकेगा। सही विवरण उपलब्ध होने से छात्रवृत्ति और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा। परिषद ने प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों से इस कार्य में सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
अपार आईडी के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र सुरक्षित रहेंगे। मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज डिजी लॉकर में डिजिटल रूप से रखे जा सकेंगे। यह सुविधा दस्तावेज को खोने या खराब होने से बचाएगी।
अनिवार्य नहीं, फिर भी शत-प्रतिशत लक्ष्य
परिषद ने स्पष्ट किया है कि अपार आईडी का विवरण देना अनिवार्य नहीं है। फिर भी, विद्यार्थियों के व्यापक हित के लिए इसे बनवाने का अनुरोध किया गया है। यह उनके डिजिटल शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित रखने में सहायक होगा। अपार आईडी का निर्माण अभिभावकों की सहमति से होता है, जो एक सरल प्रक्रिया है। परिषद ने अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि से पहले शत-प्रतिशत प्रविष्टि का लक्ष्य रखा है।