फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up board : After getting the marksheet, the application will go for the errors related to the name and date of birth

up board :  अंकपत्र मिलने के बाद नाम व जन्मतिथि से जुड़ीं त्रुटियों के लिए जाएंगे आवेदन

Sat, 25 Jun 2022 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 12:41 AM IST
सार

ग्रीवांस सेल में शुक्रवार को पहुंचे अभ्यर्थियों को वहां तैनात कर्मचारी जानकारी दे रहे हैं कि अभी सिर्फ परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन लिया जा रहा है। नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि से जुड़ी त्रुटियों को दूर करने  के लिए आवेदन मूल अंकपत्र मिलने के बाद लिए जाएंगे।

विज्ञापन
up board : After getting the marksheet, the application will go for the errors related to the name and date of birth
यूपी बोर्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 2022 हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद ग्रीवांस सेल में परीक्षाफल जुड़ी खामियों को दूर करने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। वहीं ऐसे तमाम अभ्यर्थी ग्रीवांस सेल पहुंच रहे हैं, जिनके अंकपत्र की इंटरनेट कॉपी में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि में त्रुटि है। बोर्ड अफसरों ने से संबंधित आवेदन के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा रहा है। 

विज्ञापन



ग्रीवांस सेल में शुक्रवार को पहुंचे अभ्यर्थियों को वहां तैनात कर्मचारी जानकारी दे रहे हैं कि अभी सिर्फ परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन लिया जा रहा है। नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि से जुड़ी त्रुटियों को दूर करने  के लिए आवेदन मूल अंकपत्र मिलने के बाद लिए जाएंगे। यूपी बोर्ड जल्द ही अंक पत्र कॉलेजों को क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से भेज देगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से विद्यार्थियों के अंकपत्र कॉलेज से मिलने लगेंगे। 
विज्ञापन



ग्रीवांस सेल में तीसरे दिन आईं 83 शिकायतें
यूपी बोर्ड के ग्रीवांस सेल में शुक्रवार को तीसरे दिन हाईस्कूल की 20 और इंटर 63 यानी कुल 83 शिकायतें आई हैं। यह सभी शिकायतें परीक्षा परिणाम से जुड़ी हैं। इससे कहीं ज्यादा अभ्यर्थी अंकपत्र की इंटरनेट कॉपी लेकर नाम, जन्मतिथि आदि त्रुटियों में सुधार के लिए आवेदन करने आए थे, लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed