फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: 7505 testers will conduct experimental examination from today

यूपी बोर्डः 7505 परीक्षक कराएंगे प्रयोगात्मक परीक्षा

Tue, 02 Feb 2021 09:06 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Feb 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 7505 testers will conduct experimental examination from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
    विज्ञापन
  • पहले चरण में 10 मंडलों के 39 जिलों में होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 की प्रयोगात्मक परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। तीन से 12 फरवरी के बीच हो रही परीक्षा के लिए 7505 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। पहले चरण में प्रदेश के 10 मंडलों के 39 जिलों में 1058617 परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी। इनमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन एवं बस्ती शामिल है।




बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि परीक्षकों को नियुक्ति पत्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान कोविड-19 के मानकों के पालन का निर्देश दिया गया है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। दूसरे चरण में 13 से 22 फरवरी के बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी एवं गोरखपुर मंडल की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed