फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board - 4214 left the examination in the state

यूपी बोर्ड : सूबे में 4214 ने छोड़ दी परीक्षा

Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
UP Board - 4214 left the examination in the state
यूपी बोर्ड- सूबे में 4214 ने छोड़ दी परीक्षा
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड परीक्षा 2022) में शुक्रवार को दोनों पालियों में इंटर की परीक्षा हुई। इस दौरान सूबे में एक भी नकलची नहीं मिला। दोनों पालियों में कुल 4214 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। शुक्रवार को हाईस्कूल की कोई परीक्षा नहीं थी। इंटरमीडिएट की प्रथम पाली में व्यावसायिक वर्ग तथा द्वितीय पाली में अधिकोषण तत्व-पुराना पाठ्यक्रम(वाणिज्य वर्ग के लिए), कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान -तृतीय प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिए) कृषि जंतु विज्ञान-अष्टम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिए) की परीक्षा हुई।

जिले में पहली पाली की परीक्षा में कुल 495 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 25 ने पेपर छोड़ दिया। मात्र 470 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के अधिकोषण तत्व पुराना पाठ्यक्रम(वाणिज्य वर्ग के लिए), कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान-तृतीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग-एक के लिए), कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्न पत्र (कृषि भाग-दो के लिए) की परीक्षा हुई। जिले में में 444 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 423 ने ही परीक्षा दी। 21 विद्यार्थियों ने पेपर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed