Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board 297 prisoners lodged in the state's jails will appear for the UP Board examination

UP Board : प्रदेश की जेलों में बंद 297 बंदी और कैदी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा, 64 ट्रांसजेंडर भी होंगे परीक्षा

Tue, 11 Nov 2025 06:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 06:36 AM IST
सार

UP Board News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परिषद ने परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है।

विज्ञापन
UP Board 297 prisoners lodged in the state's jails will appear for the UP Board examination
UP Board Result - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परिषद ने परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। इस बार प्रदेश भर से कुल 52,30,156 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विशेष बात यह है कि प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 297 बंदी और कैदी भी बतौर वैयक्तिक परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। इसके अलावा 64 ट्रांसजेंडर छात्र हाईस्कूल में और 15 ट्रांसजेंडर छात्र इंटरमीडिएट में परीक्षा देंगे। जेलों से परीक्षा देने वाले बंदियों की संख्या पर गौर करें तो बरेली से 37, आगरा 31, गाजियाबाद 26, गोरखपुर 25,

विज्ञापन

वाराणसी 21, गौतम बुद्धनगर से 18 और अन्य जिलों से शेष परीक्षार्थी शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर इच्छुक परीक्षार्थी, चाहे वह जेल में हो या विशेष श्रेणी का हो, शिक्षा से वंचित न रहे।

विज्ञापन

 

कुल परीक्षार्थियों का विवरण

 

हाईस्कूल : 27,50,826 परीक्षार्थी

बालक : 14,38,615

बालिका : 13,12,147

ट्रांसजेंडर : 64

इंटरमीडिएट: 24,79,330 परीक्षार्थी

बालक : 13,02,999

बालिका : 11,76,316

ट्रांसजेंडर : 15

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed