फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: 2.39 lacs student left examintaion on first paper 10th and 12th

यूपी बोर्ड: पहले दिन 2.39 लाख ने छोड़ी परीक्षा, 34 नकलची पकड़े गए

Wed, 19 Feb 2020 02:50 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 19 Feb 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 2.39 lacs student left examintaion on first paper 10th and 12th
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में मंगलवार को पहले दिन दोनों पालियों में हिंदी की परीक्षा हुई। पहले दिन हाईस्कूल में 157042 एवं इंटरमीडिएट में 82091 कुल मिलाकर 2.39 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। प्रदेश सरकार की ओर से वायस रिकार्डर, सीसीटीवी निगरानी एवं केंद्रों से सीधे वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था होने के बाद भी हाईस्कूल में 27 एवं इंटरमीडिएट में सात कुल मिलाकर 34 नकलची पकड़े गए। परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों की ओर से छह परीक्षार्थियों एवं एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई।

विज्ञापन


परीक्षा में पहली बार केंद्रों से सीधे वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था लागू की गई थी। प्रदेश के बड़ी संख्या में केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग का लिंक बीच-बीच में टूटता रहा। कुछ केंद्रों पर सीसीटीवी काम करने के बाद भी वायस रिकार्डर में खराबी पाई गई। पहले दिन अनिवार्य विषय की परीक्षा होने और कक्ष निरीक्षकों के नहीं पहुंचने से परीक्षा कराने में परेशानी आई। वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधन की ओर से अपने शिक्षकों को रिलीव नहीं करने से कुछ परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी एवं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी का प्रश्नपत्र था। अनिवार्य विषय के कारण परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़ रही। प्रदेश सरकार की ओर से परीक्षा में सख्त सुरक्षा के आदेश के बाद भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी गायब दिखाई पड़े। कुछ परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट गायब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed