{"_id":"5e556f7c8ebc3ef3f16c6b90","slug":"up-board-10-munna-bhai-caught-in-highschool-math-paper-allahabad-news-ald2695002120","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: हाईस्कूल गणित में पकड़े गए 19 नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: हाईस्कूल गणित में पकड़े गए 19 नकलची
विज्ञापन
UP Board: 10 munna bhai caught in highschool math paper
यूपी बोर्ड की रिपोर्ट में कौशांबी में बाहर कॉपी लिखे जाने की कोई सूचना नहीं
प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल गणित की परीक्षा में प्रदेश भर में कुल 5378 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 163 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रदेश भर में अब तक 4.22 लाख ने परीक्षा छोड़ दी।
बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा में 19 और दूसरी पाली में 20 छात्र-छात्राओं को नकल करते पकड़ा गया है। प्रदेश में अब तक कुल 222 नकलची पकड़े जा चुके हैं। मंगलवार को हुई परीक्षा में तीन परीक्षार्थियों, एक केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रदेश में अब तक नकल में 95 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। उधर, यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने कौशांबी में बाहर से कॉपी लिखे जाने की सूचना से इनकार किया है। बोर्ड के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बचते रहे।
डीआईओएस, यूपी बोर्ड की रिपोर्ट अलग-अलग
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बोर्ड एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से भेजी जाने वाली रिपोर्ट आपस में विरोधाभाषी हैं। एक बानगी प्रयागराज जिले में ही देखने को मिली। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जनपद में हाईस्कूल गणित की परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या जहां 7081 बताई जा रही है, वहीं यूपी बोर्ड की ओर से पूरे प्रदेश में पहली पाली में गणित की परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 5378 बताई गई है। साफ है कि बोर्ड की ओर से आंकड़ों को कम दिखाने की कोशिश हो रही है।