फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Astrology and rituals will be taught in Rajarshi Tandon Open University

यूपी : राजर्षि टंडन मुक्त विवि में होगी ज्योतिष एवं कर्मकांड की पढ़ाई

Fri, 12 Nov 2021 10:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
UP: Astrology and rituals will be taught in Rajarshi Tandon Open University
Prayagraj News : उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में हुई कार्यपरिषद की बैठक। - फोटो : प्रयागराज

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में आगामी सत्र से कार्मकांड एवं ज्योतिष में डिप्लोमा की पढ़ाई होगी। साथ ही निरक्षर एवं कम पढ़े लिखे व्यक्तियों के लिए कौशल विकास में प्रमाणपत्र कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को हुई मुक्त विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में लिए गए।

विज्ञापन


बैठक में शिक्षाशास्त्र में प्रोफेसर पद की चयन समिति का लिफाफा भी खोला गया, जिसमें कार्य परिषद ने डॉ. छत्रसाल सिंह के चयन पर मुहर लगाई। डॉ. सिंह वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बाराबंकी में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। कार्य परिषद ने बीएड एवं बीएड स्पेशल कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय में मॉडल स्कूल विकसित करने के मद्देनजर राष्ट्रीय तकनीकी परिषद (एनसीटीई) के मानक के अनुसार भवन निर्माण कराए जाने की मंजूरी भी दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही कार्य परिषद के सदस्यों ने क्षेत्रीय केंद्र गोरखपुर के लिए क्रय की गई भूमि की चहारदीवारी एवं भवन निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने की। इस अवसर पर न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के प्रति कुलपति प्रो. आरपी दास, गोविंद शेखर, प्रो. ओमजी गुप्ता, प्रो. पीके पांडेय, प्रो. सत्यपाल तिवारी, डॉ. आनंदानंद त्रिपाठी, डॉ. साधना श्रीवास्तव, कुलसचिव डॉ. पीपी दुबे एवं वित्त अधिकारी अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed