फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP administration cautious on CM Udhav Thackeray's visit to Ayodhya

सीएम उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर यूपी प्रशासन सतर्क, स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Fri, 06 Mar 2020 04:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Mar 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
UP administration cautious on CM Udhav Thackeray's visit to Ayodhya
उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे के मद्देनजर प्रयागराज स्टेशन पर तैनात जवान। - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या आएंगे। उद्धव ठाकरे लखनऊ से कार से अयोध्या पहुंचेंगे। सीएम के अयोध्या दौरे को लेकर शिवसैनिकों में भी भारी उत्साह है। महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से शिवसैनिक अयोध्या जा रही स्पेशल ट्रेनों से शहर पहुंच रहे है। जिसके मद्देनजर यूपी प्रशासन ने कमर कस ली है। अयोध्या में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई। यात्रा का प्रमुख केंद्र होने के कारण प्रयागराज जंक्शन पर कई थानों की फोर्स पहुंच चुकी है। आरएएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों से भी शिवसेना के कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच रहे है।  शनिवार को सीएम 2 बजे  रामलला के दर्शन करेंगे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी। उद्धव ठाकरे ने  9 नवंबर, 2019 को अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ऐलान किया था कि वह 24 नवंबर, 2019 को अयोध्या जाएंगे। बाद में राज्य में तेजी से बदले राजनीतिक हालात के चलते वह अयोध्या नहीं जा सके थे। अब सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे अयोध्या आ रहे हैं। इससे पहले जून 2019 में उद्धव ठाकरे अयोध्या आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed