फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP 22,201 teachers will be appointed soon in the state, process begins

UP : प्रदेश में 22,201 शिक्षकों की जल्द होगी नियुक्ति, प्रक्रिया शुरू

Sat, 01 Nov 2025 07:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 07:42 AM IST
सार

प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों पर जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 75 जिलों से अधियाचन (रिक्त पदों का विवरण) मंगा लिया है।

विज्ञापन
UP 22,201 teachers will be appointed soon in the state, process begins
शिक्षक भर्ती। - फोटो : चैटजीपीटी।

विस्तार

प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों पर जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 75 जिलों से अधियाचन (रिक्त पदों का विवरण) मंगा लिया है। अधियाचन प्रेषण हेतु प्रारूप शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया गया है। यदि चयन आयोग के द्वारा इसी प्रारूप को स्वीकार कर पोर्टल विकसित किया जाता है तो माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के द्वारा उसी पोर्टल पर अधियाचन अपलोड कर दिया जाएगा। तत्पश्चात चयन आयोग के द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया हेतु कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

विज्ञापन

 

विभागीय जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 4512 माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक के कुल 22,201 पद रिक्त हैं। इसमें तकरीबन दो हजार से अधिक प्रधानाचार्य और बाकी सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के पद हैं। इन रिक्तियों के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। अब निदेशालय ने सभी जिलों से प्राप्त अधियाचन प्रेषण हेतु प्रारूप शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया हैं। शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इसे शासन के कार्मिक विभाग को भेज कर दिशा निर्देशन प्राप्त करेगा।

विज्ञापन


अनुमति मिलते ही एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) के सहयोग से एक पोर्टल तैयार किया जाएगा। उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक-3) डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि अधियाचन प्रेषण हेतु प्रारूप शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया गया है। यदि चयन आयोग के द्वारा इसी प्रारूप को स्वीकार कर पोर्टल विकसित किया जाता है तो उसी पोर्टल पर अधियाचन अपलोड कर दिया जाएगा। इससे माध्यमिक शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षक कमी दूर होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed