फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unseasonal rainstorms pose threat to oilseeds

Prayagraj News: बेमौसम बूंदाबांदी से तिलहनी फसलों को नुकसान की आशंका

Tue, 20 Jan 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 20 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rainstorms pose threat to oilseeds
क्षेत्र में सोमवार को बेमौसम बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर तिलहनी फसलें जैसे सरसों एवं मटर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार नमी रहने से सरसों में झुलसा रोग और माहू कीट का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होती हैं। वहीं, खेतों में पानी भरने से जड़ें कमजोर हो जाती हैं और पौधों के गिरने की समस्या भी सामने आ सकती है।
विज्ञापन

किसान भोला पटेल और विजय बहादुर यादव का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई किसानों ने पहले ही खाद, बीज और दवाइयों पर अच्छी-खासी लागत लगा रखी है। ऐसे में फसल खराब होने की स्थिति में उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी संदीप पटेल ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम पर नजर बनाए रखें और जहां संभव हों, वहां खेतों से जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। साथ ही रोग और कीट नियंत्रण के लिए समय पर दवाओं का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed