{"_id":"30665fa90b890affa4982df09ba9dc76","slug":"university-students-union-had-to-vote-between-heavy-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी चौकसी के बीच विवि छात्रसंघ के लिए पड़ा वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी चौकसी के बीच विवि छात्रसंघ के लिए पड़ा वोट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 01 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कड़ी पहरेदारी और चौकसी के बीच इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इस बार चुनावी प्रक्रिया शुरू से ही विवादित रही तो तनाव भी बना रहा। इसका असर तैयारियों पर भी पड़ा और कई बूथ पर देर से मतदान शुरू हो सका। तनाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर भी काफी चौकसी दिखाई दी। शिक्षकों और जिला प्रशासन के अलावा कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसएसपी ने भी परिसर का भ्रमण किया। इसका असर भी दिखा और कुछ छुटपुट गड़बड़ियों को छोड़ दें तो मतदान शांतिपूर्वक निपट गया।
लगातार विवादों की वजह से मतदान होने पर ही संशय की स्थिति बन गई थी। इसका असर मतदान की तैयारियों पर भी पड़ा और मंगलवार पूरी रात शिक्षक तथा अफसर छात्रसंघ भवन पर डटे रहे। इसके बाद भी चूक रह गई और कई बूथों पर देर से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो पाई। हालांकि तब तक बहुत छात्र भी नहीं पहुंचे थे। ऐसे में इसे लेकर बड़ा विवाद नहीं हुआ। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। जो विद्यार्थी दो बजे तक पहुंच गए थे उन्हें वोट देने दिया गया।
मतदान के दौरान परिसर में भी गहमा-गहमी का माहौल रहा। प्रत्याशी तथा समर्थक लगातार वोट मांग रहे थे। वोट देने के लिए कई बूथ पर छात्र-छात्राओं की लंबी कतार लगी तो कई पर सन्नाटा रहा। महिला हॉस्टल परिसर में पूर्व के चुनावों की तुलना अधिक सन्नाटा रहा। हालांकि छात्राओं की बड़ी संख्या लगातार प्रचार में भी जुटी रही। छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र और फीस रसीद देखने के बाद ही परिसर में प्रवेश तथा वोट देने दिया जा रहा था। परिसर के बाहर समर्थकों का सुबह से लेकर देर रात तक जमावड़ा रहा। वोट मांगने के साथ वे नारेबाजी भी कर रहे थे।