फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University students angry outcry from power cuts

बिजली कटौती से नाराज विवि छात्रों का हंगामा, जाम लगाया

Tue, 27 Jan 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
 पिछले दो दिनों से मौसम के बिगड़े मिजाज और बारिश के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। दर्जन भर इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंकने, केबिल में फॉल्ट आने या फिर जंफर उड़ने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विवि सब स्टेशन में खराबी आने और बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साए डायमंड जुबली छात्रावास के छात्रों ने जमकर हंगामा किया और चक्काजाम किया। पुलिस ने छात्रों को जैसे तैसे समझा बुझाकर स्थिति को संभाला। कसारी मसारी सब स्टेशन से जुड़ी 11 हजार वोल्टेज की लाइन में खराबी आने से कालिंदीपुरम, जयरामपुर पटपर, राजरूपपुर, चकिया, झलवा, धुस्सा जैसे इलाकों में बिजली की किल्लत रही।
विज्ञापन


शहर उत्तरी के शिवकुटी, गोविंदपुर व सलोरी जैसे इलाकों में बिजली सुबह से गुल हुई तो देर शाम तक नहीं आयी। इसके अलावा करेली के कई इलाकों मनोहर दास की बगिया, हैजा अस्पताल अल्लापुर, शास्त्री नगर, करेलाबाग, अकबरपुर, सुलेम सराय, रसूलाबाद, मेंहदौरी कालोनी, तेलियरगंज, जैसे इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से बिजली, पानी का संकट खड़ा हो गया। बिजली आपूर्ति न होने से लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पायी। हालांकि कुछ लोगों ने हैंडपंप से काम चलाया लेकिन ज्यादातर इलाकों में पानी का संकट रहा।
विज्ञापन


 क्षेत्रीय लोगों ने ट्रांसफार्मर फुंकने व बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई तो अधिकारियों ने यह तर्क देकर पल्ला झाड़ लिया कि कर्मचारी नही है। या फिर बारिश खत्म होने के बाद मरम्मत की जाएगी। जबकि कई उपभोक्ताओं को जबाब मिला कि स्टोर में ट्रांसफार्मर नहीं है। लिहाजा ट्रांसफार्मर आने के बाद ही इसे बदला जा सकेगा। दूसरी ओर एमईएस उपकेंद्र में तकनीकी खामियां आने से सेना छावनी परिसर में भी बिजली की किल्लत रही। एमईएस अधिकारियों की सूचना बिजली विभाग अधिकारियों की मौजूदगी में कमी को दूर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed