{"_id":"57af775f4f1c1bc530ee4a7b","slug":"university-student-movement-will-edge","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन को धार देंगे विवि छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन को धार देंगे विवि छात्र
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 Aug 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के निष्कासन और निलंबन तथा प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में छात्रसंघ भवन पर छात्रों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। अनशन स्थल पर छात्रों की संयुक्त सभा में 15 अगस्त के बाद आंदोलन को और विस्तार देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ भी आंदोलन की घोषणा की।
छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में अध्यापकों के 550 पद रिक्त हैं, लेकिन 292 पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें भी बैकलाग के पदों का उल्लेख नहीं है। छात्राें का कहना है कि 2012 और 2016 के विज्ञापन के रोस्टर में बदलाव किया गया है। बैकलाग पदों की भर्ती के लिए हुए दो विज्ञापन के रोस्टर में भी अंतर है, जो नियम विरुद्ध है। उनका यह भी कहना है कि न्यायालय का आदेश है कि दिव्यांग को दिए जाने वाले पद का स्पष्ट उल्लेख हो, लेकिन विश्वविद्यालय ने सिर्फ तीन फीसदी आरक्षण की बात की है, जिससे मंशा पर संदेश होता है। छात्रों ने इन अनियमितताओं को दूर किए जाने तक भर्ती प्रक्रिया रोकने की मांग की है। इन मुद्दों पर आगे की रणनीति तय करने के लिए छात्रों की रविवार को फिर संयुक्त बैठक बुलाई गई है।
उधर, अनशन के समर्थन में भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महामंत्री रवि केशरवानी, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, सपा के अभिषेक यादव, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, अजीत यादव विधायक आदि अनशन स्थल पर पहुंचे। क्रमिक अनशन करने वालों में आनंद सिंह निक्कू, सूर्य प्रकाश मिश्रा, शैलेंद्र मौर्य, अनुभव उपाध्याय, श्रवण जायसवाल, जितेंद्र शुक्ला, डीपी यादव आदि शामिल रहे।