फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University released a calendar dedicated to Purachhatron

पुराछात्रों को समर्पित विवि में जारी हुआ कैलेंडर

Sat, 21 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 21 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
University released a calendar dedicated to Purachhatron
इलाहाबाद व‌िश्वव‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पहली बार वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया। यह कैंलेंडर अपने-अपने क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालय के पुराछात्रों को समर्पित है। विश्वविद्यालय के अकादमिक परिसर में पाण्डुलिपि एवं लिपि शास्त्र विषय पर शुक्रवार को शुरू तीन सप्ताह की कार्यशाला में कैलेंडर का विमोचन किया गया।
विज्ञापन


कैलेंडर में हर महीने का पेज एक महापुरुष को समर्पित है। इसमें महामना मदन मोहन मालवीय, पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा, चंद्रशेखर, भारत के मुख्य न्यायाधीश और अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के न्यायाधीश रहे आरएस पाठक, कवियत्री महादेवी वर्मा, साहित्यकार कमलेश्वर, मूधुशाला के रचयिता हरिवंश राय बच्चन, भावातीत ध्यान के प्रणेता महर्षि योगी, स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन, गणितज्ञ हरिश्चंद्र, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत शामिल हैं। कैलेंडर में इन महापुरुषों के बारे में संक्षिप्त विवरण भी दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ओडीसी केंद्रीय विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुरभि बनर्जी ने पाण्डुलिपि एवं लिपि शास्त्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार की ढेरों संभावना है। प्रोफेसर बनर्जी ने पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में कोर्स शुरू करने का सुझाव दिया, जिसमें पाण्डुलिपि एवं लिपि शास्त्र भी शामिल हो। विशिष्ट अतिथि डॉ.एनसी कर ने राष्ट्रीय पाण्डुलिपति मिशन के बारे में जानकारी दी। कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू ने कश्मीर के संस्कृत विद्वानों विशेषकर वासुकि एवं कल्हण के पाण्डुलिपि लेखन पर प्रकाश डाला। इससे पहले प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर यूसी चट्टोपध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ.बीके सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed