फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   university news

परीक्षा नहीं होने से शून्य होगा डीएलएड सत्र

Wed, 16 Sep 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
university news
university news
-विश्वविद्यालय के परिणाम का किया जा रहा इंतजार
विज्ञापन

प्रयागराज। कोरोना के चलते प्रदेश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा नहीं होने और रिजल्ट जारी नहीं होने से नए शैक्षिक सत्र में डीएलएड में प्रवेश अधर में फंस गया है। शासन की ओर से डीएलएड प्रवेश को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश जारी नहीं होने से अब शैक्षिक सत्र शून्य होने की संभावना बढ़ गई है। प्रवेश नहीं होने से डीएलएड की 2.42 लाख सीटें खाली रह जाएंगी।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि डीएलएड में नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विवि के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। उनका कहना है कि विवि में इस समय परीक्षा चल रही है, परीक्षा के बाद कॉपियों का मूल्यांकन कराए जाने के बाद दिसंबर तक परिणाम की संभावना है। ऐसे में चालू सत्र में डीएलएड प्रवेश संभव नहीं है।
विज्ञापन

डीएलएड प्रवेश पर कोई निर्णय नहीं लेने से सैकड़ों शिक्षकों की नौकरी पर खतरा बढ़ गया है। नया प्रवेश नहीं होने पर डीएलएड कॉलेज अपने शिक्षकों को नौकरी से निकाले जाने की बात कर रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों में कुल 75 सरकारी बीटीसी कॉलेज हैं, इसमें कुल 10500 सीटें हैं। जबकि, लगभग 3200 निजी बीटीसी-डीएलएड कॉलेजों में 2.30 लाख सीटें हैं। निजी बीटीसी कॉलेजों में 50 से 200 के बीच सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed