फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   university and degree colleges investigations

विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में शिक्षकों की जांच शुरू

Fri, 03 Jul 2020 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
university and degree colleges investigations
प्रयागराज। प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में तैनात शिक्षकों की जांच शुरू कर दी गई है। यह जांच 31 जुलाई तक पूरी होनी है। इस दौरान उच्च शिक्षा निदेशक को चार किस्तों में शासन को जांच संबंधी प्रगति से अवगत कराना होगा।
विज्ञापन

जांच के लिए प्रदेश भर में जिला स्तर पर कमेटियां बनाई गईं हैं। सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को संबंधित जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जांच कार्यों की जिलाधिकारी के स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित कराने को कहा गया है। प्रत्येक जिले में विभाग की ओर से जनपद के राजकीय महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राचार्य को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को साप्ताहिक प्रगति आख्या प्रत्येक शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशक को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से सूचनाओं की अपने स्तर समीक्षा की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रत्येक सोमवार को प्रदेश की संकलित सूचना शासन को उपलब्ध करानी है। अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि उच्च शिक्षा निदेशक को व्यक्तिगत रूप से ध्यान देते हुए शासन को छह जुलाई, 13 जुलाई, 20 जुलाई एवं 27 जुलाई को सूचना उपलब्ध करानी होगी। पूरे प्रदेश में सत्यापन की कार्यवाही करवाकर 31 जुलाई को संकलित सूचना शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed