फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unique confluence of service and dedication seen in Mahakumbh on Vasant Panchami,

Mahakumbh: वंसत पंचमी पर महाकुंभ में दिखा सेवा और समर्पण का अद्वितीय संगम, श्रवण कुंभ से हजारों हुए लाभान्वित

Mon, 03 Feb 2025 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Feb 2025 11:15 PM IST
सार

योगी सरकार के निर्देश पर पहली बार महाकुंभ में वृद्ध एवं श्रवण बाधित लोगों के लिए विशेष शिविर संचालित किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से दिव्यांगों और बुजुर्गों को नि:शुल्क सुनने की जांच और उपकरणों की सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन
Unique confluence of service and dedication seen in Mahakumbh on Vasant Panchami,
दिव्यांगों को दिए गए सहायक उपकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वंसत पंचमी के पावन अवसर पर प्रयागराज में सेवा और सामाजिक समरसता की अनुपम मिसाल देखने को मिली। संगम तट पर समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित पंडाल जरूरतमंदों के उत्थान का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन और एलिम्को के सहयोग से श्रवण कुंभ शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस विशेष पहल के तहत, सुनने में दिक्कत का सामना कर रहे लोगों की जांच की जा रही है और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में अब तक हजारों लोगों की जांच की जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग निरंतर इसका लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन


श्रवण कुंभ में दिव्यांगों को मिल रहा है निशुल्क लाभ

योगी सरकार के निर्देश पर पहली बार महाकुंभ में वृद्ध एवं श्रवण बाधित लोगों के लिए विशेष शिविर संचालित किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से दिव्यांगों और बुजुर्गों को नि:शुल्क सुनने की जांच और उपकरणों की सुविधा दी जा रही है। महाकुम्भ के दिव्य और भव्य आयोजन में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने की यह अनूठी पहल सेवा और समर्पण का प्रतीक बन गई है।

विज्ञापन

बुजुर्गों के लिए विशेष आश्रय स्थल, सैकड़ों ने लिया संगम स्नान का लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के वृद्धाश्रमों से आए वरिष्ठजनों के लिए कुम्भ क्षेत्र में 100 बेड क्षमता का विशेष आश्रम स्थापित किया गया है। यहां प्रदेशभर के वृद्धाश्रमों से लाए गए बुजुर्गों को ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे वे कुम्भ मेले में संगम स्नान और धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकें। अब तक मिर्जापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, भदोही, कौशांबी, हरदोई, सीतापुर और लखनऊ सहित कई जिलों से आए  500 से अधिक वरिष्ठजन कुम्भ में भागीदारी कर चुके हैं और पुण्यलाभ अर्जित कर चुके हैं। विभाग 26 फरवरी तक प्रदेश के वृद्धाश्रमों से कुल 2000 वृद्धजनों को अमृत स्नान कराने की तैयारी में है। 

वंसत पंचमी पर महाकुंभ में दिखा सामाजिक समरसता की झलक

वंसत पंचमी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच महाकुम्भ में सेवा और सामाजिक सद्भाव की अनूठी झलक देखने को मिली। समाज कल्याण विभाग के शिविर में श्रद्धालु न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ रहे हैं, बल्कि सेवा कार्यों से भी लाभान्वित हो रहे हैं। वृद्धों और दिव्यांगों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं सरकार की समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल से न केवल बुजुर्गों को सम्मान मिला है, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण का एक नया संदेश भी प्रसारित हुआ है। महाकुम्भ 2025 केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने और सशक्त बनाने का माध्यम भी बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed