फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Union officials immersed the ashes of the body of Bhavani Singh at the confluence.

संघ पदाधिकारियों ने भवानी सिंह के अस्थि कलश का संगम में किया विसर्जन

Sun, 09 May 2021 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 May 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Union officials immersed the ashes of the body of Bhavani Singh at the confluence.
भवानी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह के अस्थि कलश का विसर्जन संघ पदाधिकारियों ने रविवार को संगम में किया। इस दौरान विधि विधान के अनुसार संगम तट पर उनका पिंड दान भी किया गया। 
विज्ञापन


दरअसल कोरोना संक्रमित हो जाने की वजह से पिछले दिनों हैदराबाद में उपचार के दौरान भवानी सिंह का निधन हुआ था। वहां अंतिम संस्कार के बाद प्रयाग में शनिवार को ही उनका अस्थि कलश लाया गया था।
विज्ञापन

 

रविवार को  संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल की उपस्थिति में क्षेत्र शारीरिक प्रमुख गजेंद्र  ने शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार संगम तट पर पिंडदान करने के पश्चात  संगम में अस्थियों को प्रवाहित किया । अस्थि विसर्जन में  सह प्रांत प्रचारक मुनीष, विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र, सह विभाग प्रचारक डॉक्टर पीयूष, संदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed