फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Union Minister of State for Health said- Kovid will give 60 crore doses of vaccine, create 29000 cold chain points

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री बोले- कोविड वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक देंगे, 29000 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए

Fri, 18 Dec 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Dec 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Health said- Kovid will give 60 crore doses of vaccine, create 29000 cold chain points
prayagraj news : प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे। - फोटो : prayagraj
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि कोविड संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक देने की तैयारी में है। इसके लिए 29000 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए हैं। बूथ स्तर पर इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। चुनाव आयोग की टीकाकरण में मदद ली जाएगी। कोविड वैक्सीनेशन का काम वैसे ही रणनीति के तहत किया जाएगा, जैसा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किया जाता है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में जरूरतमंदों, स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं और बुजुर्ग-बीमारों के साथ वैक्सीन डोज का 20 फीसदी हिस्सा गरीब देशों को दिया जाएगा। 
विज्ञापन

सरकिट हाउस में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जिस तरह हमने कोविड उपचार को लिए दवाओं की आपूर्ति विदेशों में की उसी तरह टीके भी भेजे जाएंगे। उन्होंने कहाकि छह से आठ महीने में 30 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज देने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इसके लिए टीमों का गठन और निगरानी के लिए अफसरों की टास्क फोर्स दिन रात काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में है। पांच कंपनियां इस काम में लगी हैं। सभी को आर्डर दिए जा चुके हैं। वहीं पीएम मोदी भी दवा कंपनियों का भ्रमण कर वैज्ञानिकों उत्साहवर्धन कर चुके हैं। 
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन संक्रमण से बचाएगी। इसके लिए 29 हजार से अधिक कोल्ड चेन प्वाइंट और 85634 उपकरण मौजूद हैं। पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों फिर कोरोना योद्धाओं और बीमार, बुजुर्गों को टीकाकरण का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए चिह्निकरण का काम किया जा रहा है। वार्ता के दौरान सांसद केसरी देवी पटेल, सीजीएचएस के एडी चौधरी, सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में भ्रम फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे विपक्षी दल

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। बृहस्पतिवार को वह कांग्रेस पर ज्यादा आक्रामक रहे। बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान हित में जो काम किए वह जमीन पर दिख रहे हैं। सियासी लोग बहस के समय संसद से गायब रहे अब राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। मुद्दा विहीन लोग किसानों में भ्रम फैला रहे हैं। जो काम 70 साल में नहीं किया वह भाजपा ने सात साल में कर दिखाया तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। 

गन्ना किसानों के लिए 3500 करोड़, सीधे खाते में जाएगी रकम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों की आत्महत्या के मामले चिंतनीय हैं। हमें कष्ट होता है, लेकिन इसे बताने वाले भूल रहे हैं, उनकी सरकार के समय इसका ग्राफ कहीं ज्यादा था। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देने के लिए 3500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह रकम सीधे किसानों के खातों में जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed