फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Union Minister and MP, maintained contact with the public : Shah

केंद्रीय मंत्री और सांसद जनता से बनाकर रखे संपर्क : शाह

Wed, 15 Jun 2016 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
 Union Minister and MP, maintained contact with the public : Shah
गंगा पूजन करते मप्र के सीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को भाजपा की कार्यसमिति पारित हुए राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पर पार्टी के संगठन मंत्रियों से चर्चा की। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्री और सांसद जनता से संपर्क बनाकर रखे। उन्होंने केंद्र सरकार के कामकाज जनता तक पहुंचाने का कार्यसमिति का संकल्प जमीन पर उतारने के लिए संगठन को बूथ स्तर पर और बेहतर करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


केंद्रीय संगठन मंत्री रामलाल की मौजूदगी में अमित शाह ने कार्यकारिणी के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यकर्ताओं को उचित दिशा निर्देश देने के बाद वे वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इसके बाद रामलाल ने बैठक में आए पदाधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने परिवर्तन रैली में पीएम मोदी द्वारा कही गई बातों का भी जिक्र किया। कहा कि पार्टी का 2017 में होने वाला प्रदर्शन ही वर्ष 2019 में केंद्र की सरकार तय करेगा। इसलिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। मोदी सरकार द्वारा बीते दो साल में किए गए कामों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाए। कहा गया कि स्थानीय सांसद भी पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक के बाद संगठन मंत्री रामलाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगम भी गए। यहां स्नान करने के बाद दोनों नेताओं ने गंगा आरती भी की। 
विज्ञापन


शिवराज ने गंगा पूजन तो रमन सिंह ने किया पौधरोपण 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंगा दशहरे के मौके पर मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ गंगा पूजन किया। सुबह वह काफी देर तक संगम में रहे। इस दौरान छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने छावनी परिषद में पौध रोपण किया। यहां रमन सिंह के साथ उनकी पत्नी ने भी पौधरोपण किया। पौधरोपण के बाद डा. रमन सिंह ने कहा कि अगली बार वे जब आएंगे तो इस पौधे को देखने जरूर आएंगे। इस दौरान मृत्युंजय तिवारी, डा. रमा शंकर पांडेय, सोनू पाठक आदि नेता शामिल रहे। दोनों ही नेता चार्टर प्लेन से आज बम्हरौली से रवाना हो गए। इस बीच राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी आज ही अपने चार्टर प्लेन से जयपुर के लिए रवाना हुई। उधर सांसद शत्रुधभन सिन्हा समेत दर्जन भर अन्य सांसद भी आज विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed