फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   union bank of india ubi bank manager and his wife died of dengue

डेंगू का डंक : प्रयागराज में बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी की डेंगू से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 05 Nov 2022 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 08:20 PM IST
सार

फूलपुर कस्बे के कैथाना मोहल्ला निवासी जगदीश प्रसाद भारतीय (52) पुत्र बंधूराम आजमगढ़ जिले में स्थित यूनियन बैंक में बतौर शाखा प्रबंधक तैनात थे। पखवारे भर पहले उन्हें बुखार आया तो इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
union bank of india ubi bank manager and his wife died of dengue
Prayagraj News : डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डेंगू की चपेट में आने से फूलपुर कस्बे के रहने वाले एक बैंक मैनेजर दंपती की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया है। एक दिन के अंतराल पर हुई पति-पत्नी की मौत से परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन



फूलपुर कस्बे के कैथाना मोहल्ला निवासी जगदीश प्रसाद भारतीय (52) पुत्र बंधूराम आजमगढ़ जिले में स्थित यूनियन बैंक में बतौर शाखा प्रबंधक तैनात थे। पखवारे भर पहले उन्हें बुखार आया तो इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने डेंगू होने की बात बताई। गंभीरावस्था में बृहस्पतिवार को परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे। जहां रास्ते में ही बैंक मैनेजर जगदीश प्रसाद ने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी पत्नी धर्मा देवी 50 भी डेंगू बुखार की चपेट में थीं।
विज्ञापन



अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी पति की मौत के दूसरे दिन शुक्रवार को मौत हो गई। बैंक मैनेजर दंपती की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। वहीं परिवार व मोहल्ले में घटना से मातम का माहौल है। परिजनों के मुुताबिक उनका बेटा भी डेंगू बुखार की चपेट में आ गया है। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जहां स्थिति में अच्छा सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी तरह फाफामऊ क्षेत्र के प्रसिद्ध का पूरा गांव का अंकित कुमार सरोज (24) पुत्र पंचम सरोज कई दिनों से डेंगू से पीड़ित था। उसका शांतिपुरम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। 

राहत: अस्पतालों में बेड हुए खाली, घटने लगी डेंगू मरीजों की संख्या 

डेंगू के खौफनाक महौल के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। जिसमें अस्पतालों भर्ती डेंगू के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली), मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (काल्विन), स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में डेंगू के भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम रही।


अभी तक यही सामने आ रहा था कि अस्पतालों में डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा हालात पर नजर डाली जाए तो काल्विन में कुल डेंगू मरीजों के लिए कुल 50 बेड हैं। जिसके सापेक्ष यहां पर 45 मरीज भर्ती हैं जिसमें से 24 डेंगू के हैं व अन्य वायरल से ग्रसित हैं। जिसके आधार पर यहां पर पांच बेड खाली हैं।

एसआरएन में कुल 100 बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित हैं। जिसमें कुल 88 मरीज भर्ती हैं। ऐसे में यहां 12 बेड खाली हैं। बेली में 90 बेड आरक्षित हैं जिसमें 70 मरीज भर्ती हैं। ऐसे में यहां 20 बेड खाली हैं। वहीं छावनी अस्पताल में 82 बेड आरक्षित हैं, जिसमें 71 मरीज भर्ती हैं। जिसके आधार पर यहां 11 बेड खाली हैं। चिकित्सकों की मानें तो अभी तक अस्पतालों में डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड उपलब्ध नहीं थे। लेकिन पिछले दो से तीन दिनों में इसमें गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अस्पतालों में गंभीर डेंगू मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed