फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Under the clutches: The gangster who cut the ATM in Maharashtra and flew 28 lakhs arrested along with his accomplice

शिकंजे में : महाराष्ट्र में एटीएम काटकर 28 लाख उड़ाने वाला सरगना साथी समेत गिरफ्तार

Mon, 27 Sep 2021 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Sep 2021 09:17 PM IST
सार

एसटीएफ ने घेरेबंदी कर खुल्दाबाद में जोगीवीर चौराहे के पास से दबोचा, तीन लाख 20 हजार रुपये, चांदी के जेवर और पिट्ठू बैग बरामद 

विज्ञापन
Under the clutches: The gangster who cut the ATM in Maharashtra and flew 28 lakhs arrested along with his accomplice
arrest - फोटो : istock

विस्तार

महाराष्ट्र के थाणे जिले में गैस कटर से एटीएम काटकर 28 लाख रुपये उड़ाने वाले गैंग के सरगना को एसटीएफ ने साथी समेत गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र पुलिस की निशानदेही पर प्रयागराज एसटीएफ ने सरगरना और उसके साथी को रविवार रात खुल्दाबाद इलाके में जोगीवीर चौराहे के पास से घेरेबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से 3 लाख 20 हजार रुपये, डेढ़ किलो चांदी के जेवर, मोबाइल और पिट्ठू बैग बरामद किया है। 

विज्ञापन


एसटीएफ सीओ नवेंदु राय ने बताया महाराष्ट्र में थाणे जिले के उल्लास नगर इलाके में 5 सितंबर की रात एक निजी बैंक  के एटीएम को गैस कटर से काटकर 28 लाख रुपये उड़ा दिए गए थे। सीसीटीवी फुटेज में पांच बदमाश एटीएम को गैस कटर से काटते हुए दिखे। उनके कंधे पर एक पिट्ठू बैग भी था, जिसमें एटीएम काटने के बाद नकदी रखी थी। महाराष्ट्र पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से तीन शातिरों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि गिरोह का सरगना उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में ग्राम कटैया, थाना सराय अकिल का सुरेश उर्फ राजू है।
विज्ञापन


उसके साथ एक अन्य साथी साजन निषाद निवासी दियाउपरहार, सरायअकिल कौशांबी भी था। इस सूचना पर महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों बदमाशों सुरेश और साजन की घेरेबंदी में जुटी। जांच के दौरान उनकी लोकेशन प्रयागराज में मिली। इस पर यहां की एसटीएफ से महाराष्ट्र पुलिस ने संपर्क किया। इस पर एसटीएफ इंस्पेक्टर अतुल सिंह, केशव चंद्र राय, एसआई रणेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम बदमाशों की घेरेबंदी में लग गई। रविवार रात सटीक सूचना पर एसटीएफ दोनों बदमाशों को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली व यूपी के जिलों में की है वारदात 
एसटीएफ इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना सुरेश उर्फ राजू और साजन निषाद शातिर बदमाश हैं। दोनों के खिलाफ चोरी के आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। इन दोनों ने दिल्ली के द्वारिका, यूपी के लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, प्रयागराज में ऐसी वारदात कर चुके हैं। 

सीतापुर में एटीएम काटते दबोचे गए थे, केस की पैरवी के लिए महाराष्ट्र में की वारदात 
एसटीएफ के मुताबिक सुरेश और साजन सीतापुर जनपद में कई वारदात कर चुके हैं। सीतापुर में 2019 में लहरपुर इलाके में एटीएम काटते समय रंगेहाथ दबोचे गए थे। इस मामले में दोनों जेल चले गए थे। जमानत पर बाहर आने के बाद केस  की पैरवी के लिए उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। इस पर दोनों वारदात के लिए महाराष्ट्र के थाणे जाने का फैसला किया। उनका मानना था कि यहां वारदात के बाद वे यहां भाग आएंगे तो पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाएगी। वारदात के बाद दोनों बदमाश बंटवारे में बरामद रकम घरवालों को देने आए थे। तभी पुलिस ने धर दबोचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed