फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrolled car collided with wall, death of two brothers

प्रयागराज : अनियंत्रित कार दीवार से टकराई, दो सगे भाइयों की मौत

Thu, 03 Mar 2022 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Mar 2022 10:44 PM IST
सार

जनपद प्रतापगढ़ के नारायणपुर निवासी राम नेवाज, शंकर लाल, राम समुझ एवं अंश सरोज बृहस्पतिवार को कार से दहियावां नहर के पास से गुजर रहे थे। मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में  राम नेवाज (60) और उनके भाई शंकर लाल (40) की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Uncontrolled car collided with wall, death of two brothers
Prayagraj News : इसी कार से हुआ हादसा। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

होलागढ़ के दहियावां नहर के पास बृहस्पतिवार को अनियंत्रित कार एक घर की दीवार से जा टकराईं। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर प्रतापगढ़ से परिजन पहुंच गए।

विज्ञापन

 

 


जनपद प्रतापगढ़ के नारायणपुर निवासी राम नेवाज, शंकर लाल, राम समुझ एवं अंश सरोज बृहस्पतिवार को कार से दहियावां नहर के पास से गुजर रहे थे। मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार से टकरा गई। हादसे में  राम नेवाज (60) और उनके भाई शंकर लाल (40) की मौत हो गई है। कार में सवार राम नेवाज के बेटे राम समुझ अंश सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 


 

आस पास के लोग इकट्ठे हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घर वालों को भी सूचना दी गई तो नारायणपुर से परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया था। होलागढ़ प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की हालत चिंताजनक थी। उन्हें शहर भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed