फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrolled bike fell down from ROB, one youth died, two in critical condition

Prayagraj : बेकाबू बाइक आरओबी से नीचे गिरी, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

Mon, 21 Apr 2025 11:08 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भीरपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, भीरपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Apr 2025 11:08 AM IST
सार

करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) से नीचे गिरकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके दो साथी गंभीर रूपसे घायल हो गए।

विज्ञापन
Uncontrolled bike fell down from ROB, one youth died, two in critical condition
शुभम सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) से नीचे गिरकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके दो साथी गंभीर रूपसे घायल हो गए। तीनों एक वाहन पर सवार होकर बरात में शामिल होने के लिए गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।

विज्ञापन


औद्योगिक थाना क्षेत्र के चंदूपुर गांव का रहने वाला शुभम सिंह (20) माता-पिता का इकलौता पुत्र था। रविवार की रात को वह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर बरात में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था। भीरपुर आरओबी से तीनों बाइक के साथ नीचे गिर गए। शुभम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। महुआरी के रहने वाले उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। शुभम सिंह मैजिक वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके पिता राजगीर का कार्य करते हैं। शुभम अविवाहित था। परिवार के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए वह करछना थाना क्षेत्र के बस्तर गांव के हौजकटोरवा में जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed