फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrolled bike collides with tree, two youths die

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Wed, 16 Oct 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with tree, two youths die
कुंडा के नेवली का पुरवा गांव के पास बाइक दुर्घटना में मामा भांजे की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी विक्रमपुर निवासी अनिल कुमार (22) पुत्र स्व. सुरेश कुमार अपने नाना के घर झुरई प्रसाद के यहां बचपन से रहता था। मंगलवार की दोपहर वह बाइक लेकर गांव के ही विजय कुमार (25) पुत्र छोटेलाल के साथ खेमीपुर की तरफ जा रहा था। कुंडा-जेठवारा मार्ग पर नेवली का पुरवा गांव के पास मोड़ पर उनकी बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

बाइक सडक़ के बगल एक पेड़ से टकराकर पलट गई। जोरदार टक्कर के चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों युवकों के शव व बाइक लेकर पुलिस कोतवाली चली आई। थोड़ी देर में इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वह रोते-बिलखते कोतवाली पहुंचे। कोतवाली से ही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हेलमेट न पहनने के कारण चली गई दोनों की जान
हेलमेट न पहनने के कारण दोनों युवकों की मौत हो गई। हेलमेट हेाता तो शायद दोनों की जान बच जाती। कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी विक्रमपुर निवासी झुरई की बेटी व दामाद की मौत हो गई थी। इसके चलते उसने अपने दो नवासे अमित व सुनील को अपने घर ले आए थे। दोनों का पालन-पोषण ननिहाल में ही हुआ। सुनील बड़ा होने के चलते मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करने लगा। हाल ही में वह गांव आया था।
कुछ पैसे होने के चलते उसने एक पुरानी पल्सर बाइक खरीदी थी। फिर से मुंबई लौटते समय वह बाइक को अपने छोटे भाई अनिल को देकर गया था। मंगलवार को उसी बाइक से अनिल निकला था। इस दौरान उसने गांव के विजय कुमार को भी साथ ले लिया था। नेवली के पुरवा के पास मोड़ होने और तेज रफ्तार होने के चलते वह बाइक को संभाल नहीं पाया।

इसके चलते बाइक पेड़ से भिड़ गई। लोगों का कहना है कि अगर दोनों ने हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। फिलहाल गांव के लोगों में इसकी चर्चा जोरों पर रहीं। अमित की शादी तेा नहीं हुई थी लेकिन विजय दो बच्चों की जिम्मेदारी अपनी पत्नी उर्मिला पर ही छोड़ गया है।

विजय कुमार। फाइल फोटो

विजय कुमार। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

अनिल कुमार। फाइल फोटो

अनिल कुमार। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed