{"_id":"59c95ae44f1c1bd1538b46e1","slug":"uncontrollable-truck-rams-five-laborers-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने रौंदे पांच मजदूर, दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने रौंदे पांच मजदूर, दो की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
धनुहां गांव में सोमवार भोर में घूरपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे सोए पांच मजदूरों को रौंद दिया। दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ट्रक ड्राइवर भाग गया। नैनी में रीवा-इलाहाबाद हाइवे को फोरलेन करने का काम चल रहा है। दिन भर व्यस्त यातायात की वजह से रात में ही सड़क निर्माण का काम होता है। रविवार रात भर काम करने के बाद मजदूर भोर में नैनी में धनुहां गांव में सड़क किनारे सोए थे। तभी घूरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आया एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चला गया।
सो रहे पांच मजदूर ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए। ट्रक से कुचलने पर बिहार में गया जनपद के लखन सिंह (46) और उमेश सिंह (36) की मौत हो गई। तीन मजदूर नरेश (50), संजय (23) और लक्ष्मी कांत (23) पुत्र एतवारू सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। मजदूरों को कुचलने के बाद ट्रक समेत चालक भाग गया। कुछ मजदूरों ने बताया कि ट्रक कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकॉन का था। मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।