{"_id":"65af1595f572f12a400cff44","slug":"unconscious-due-to-heart-attack-life-saved-by-ram-kit-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : संगमनगरी में हुआ चमत्कार... हार्ट अटैक से बेसुध हुए 60 वर्षीय उमेश, राम किट से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : संगमनगरी में हुआ चमत्कार... हार्ट अटैक से बेसुध हुए 60 वर्षीय उमेश, राम किट से बची जान
Tue, 23 Jan 2024 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 06:55 AM IST
सार
कुछ ऐसा ही हुआ म्योराबाद निवासी 60 वर्षीय उमेश के साथ। रविवार शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह सुधबुध खोने लगे। लेकिन इसे चमत्कार ही कहेंगे कि कुछ दिन पहले उन्हें मिली राम किट उनके पास थी। उन्होंने किट में मौजूद दवाओं को खा लिया। उन्हें अस्पताल ले जाने का मौका मिल गया। इससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहते हैं कि भगवान को अगर सच्चे दिल से याद किया जाए तो वह भक्त की रक्षा के लिए जरूर आते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ म्योराबाद निवासी 60 वर्षीय उमेश के साथ। रविवार शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह सुधबुध खोने लगे। लेकिन इसे चमत्कार ही कहेंगे कि कुछ दिन पहले उन्हें मिली राम किट उनके पास थी। उन्होंने किट में मौजूद दवाओं को खा लिया। उन्हें अस्पताल ले जाने का मौका मिल गया। इससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
म्योराबाद निवासी उमेश पेशे से ड्राइवर हैं। हाल ही में छावनी अस्पताल की तरफ से उन्हें राम किट प्राप्त हुई थी। इसे वह अपने पर्स में रखे हुए थे। रविवार शाम उन्हें अचानक से सीने में दर्द उठा। बेहोशी छाने लगी। उन्होंने तुरंत राम किट में लिखे दिशा-निर्देश को पढ़ा। इसके बाद किट में रखीं तीनों दवाएं खा लीं। हालत देख राहगीरों ने उन्हें बेली अस्पताल पहुंचाया। वहां हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने कुछ दवाएं देकर इन्हें छावनी सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में जब जांच की गई तो उनकी बीपी 60-40 और पल्स 22 थी। चिकित्सकों का कहना है कि उमेश की जान भगवान राम ने ही बचाई है। हार्ट अटैक पड़ा था। अब वह खतरे से बाहर हैं। उनकी पत्नी आशा देवी बताती हैं कि रास्ते भर वह राम-राम जपते रहे। मैं तो यही कहूंगी कि मेरे पति की जान भगवान राम ने ही बचाई है।
विज्ञापन
उमेश को दिल का दौरा पड़ा था। जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो हालत काफी नाजुक थी। अगर वह राम किट की दवा न खाए होते तो बचा पाना मुश्किल था। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्हें तो भगवान राम ने ही बचाया है।
-डॉ. वैशाली सिंह, जनरल फिजीशियन, छावनी सामान्य अस्पताल
क्या है राम किट
ज्ञातव्य है कि कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल ने हृदय रोगियों के लिए घर-घर राम किट बांटी थी। इसमें एस्प्रिन (खून पतला करने की), रोसुवासटेटिन (कोलेस्ट्राल घटाने) व सोर्विट्रेट (हार्ट के फंक्शन को बढ़ाने) मौजूद है। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में इसे राम किट नाम दिया गया था।