फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncle and niece riding a scooter were hit by a pickup and died.

Prayagraj News: स्कूटी सवार मामा-भांजी को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Uncle and niece riding a scooter were hit by a pickup and died.
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से रविवार दोपहर स्कूटी सवार मामा-भांजी की मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों अपने घर जा रहे थे। मृतकों की पहचान रजत तिवारी (27) व उसकी भांजी राशि तिवारी (18) के रूप में हुई है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। थरवई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी रजत तिवारी पुत्र रमा शंकर तिवारी अपनी बहन के घर गया था। वह रविवार शाम करीब चार बजे अपनी भांजी राशि तिवारी को स्कूटी से लेकर अपने घर तिवारी पुर लौट रहा था। जयंतीपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों स्कूटी समेत बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक पिकअप समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed