फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में बड़ी वारदात: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को गोली-बम से उड़ाया, एक गनर की भी मौत

Fri, 24 Feb 2023 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 11:29 PM IST
सार

चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम स्वचालित हथियार से गोली मार कर हत्या कर दी गई। उनकी सुरक्षा में लगे दो गनर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली और बम की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा। घटना शुक्रवार की शाम 5:15 बजे उस वक्त हुई जब उमेश जिला कचहरी से कार से धूमनगंज स्थित अपने घर पहुंचे।

विज्ञापन
Umesh Pal, the witness of the Raju Pal murder case, was shot after entering his house, incident in Dhumanganj
Prayagraj : उमेश पाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम स्वचालित हथियार से गोली मार कर हत्या कर दी गई। उनकी सुरक्षा में लगे दो गनर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली और बम की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा। घटना शुक्रवार की शाम 5:15 बजे उस वक्त हुई जब उमेश जिला कचहरी से कार से धूमनगंज स्थित अपने घर पहुंचे।



घटना के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने हत्या की पुष्टि की। वारदात के बाद धूमनगंज और आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हो गया। सुरक्षा में तैनात गनर संदीप निषाद की भी उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे गनर राघवेंद्र सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। 








शहर पश्चिम के विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को धूमनगंज इलाके में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके रिश्तेदार और दोस्त उमेश पाल मुख्य गवाह थे। उमेश ने लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में राजू पाल हत्याकांड की पैरवी की थी। इसी कारण अतीक गिरोह से उनकी खुलेआम दुश्मनी हो गई थी। 

Umesh Pal, the witness of the Raju Pal murder case, was shot after entering his house, incident in Dhumanganj
Prayagraj : उमेश पाल को एसआरएन के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। - फोटो : अमर उजाला

गवाही के लिए कचहरी गए थे उमेश
कचहरी में गवाही देने गए उमेश का 28 फरवरी 2008 को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण कांड में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अपहरण के उसी मामले में शुक्रवार को गवाही थी। उमेश वकील भी थे। वह अधिवक्ता की यूनिफार्म में अपने दोनों गनर संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह के साथ गवाही के लिए जिला कचहरी गए थे। करीब साढ़े चार बजे वे कार से वापस सुलेमसराय, धूमनगंज स्थित अपने घर के लिए चल दिए। जैसे ही गेट पर गाड़ी रोककर उमेश उतरे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। 





उमेश गोली लगने से गिरने के बाद उठकर घर के भीतर भागे। साथ में उनकी सुरक्षा में लगे दोनों सिपाही भी उन्हें बचाने के लिए घर के अंदर भागे। लेकिन, हमलावरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घर के अंदर घुसकर स्वचालित हथियारों से लगातार गोलियां बरसाईं। इस दौरान बदमाशों ने बम भी चलाए। बम और गोलियों की बौछार से इलाका थर्रा गया। हमलावर वहां से बाइक से फरार हो गए। 

Umesh Pal, the witness of the Raju Pal murder case, was shot after entering his house, incident in Dhumanganj
Prayagraj : घायल उमेश पाल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : अमर उजाला

उपचार के दौरान गई जान
उमेश पाल, सिपाही संदीप और राघवेंद्र लहूलुहान पड़े थे। तीनों को एसआरएन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने करीब एक घंटे बाद उमेश पाल को मृत घोषित कर दिया। आजमगढ़ निवासी एक सुरक्षागार्ड संदीप निषाद की भी चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी है। बवाल की आशंका को देखते हुए एसआरएन हॉस्पिटल में जिले के एक दर्जन से अधिक थानों की फोर्स को बुला ली गई। धूमनगंज में एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई। उमेश के घर वाले अतीक अहमद और उसके गैंग पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा रहे थे।

क्या बोले अधिकारी
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हमले में मौत हो गई। सुरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों में से भी एक की मौत हो गई है। एक की हालत बेहद नाजुक है। शहर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। परिवार वाले जो भी तहरीर देंगे। उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - रमित शर्मा, कमिश्नर, प्रयागराज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Umesh Pal, the witness of the Raju Pal murder case, was shot after entering his house, incident in Dhumanganj
Prayagraj :उमेश पाल के घर पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

धूमनगंज थाने से करीब 200 मीटर दूर घर है उमेश पाल का
उमेश पाल हाईकोर्ट से अपनी क्रेटा कार से शुक्रवार की शाम जैसे ही घर पहुंचे थे कि कार से उतरते ही चार की संख्या में हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। चलानी शुरू कर दी। उमेश घर के अंदर भागे। दोनों सिपाही ही उन्हें कवर कर अंदर ले जाने लगे। हमलावरों ने अंदर घुसकर कई गोलियां और बम चलाए। उमेश और दोनों सिपाहियों को गोली और बम लगे हैं।

विज्ञापन
Umesh Pal, the witness of the Raju Pal murder case, was shot after entering his house, incident in Dhumanganj
prayagraj : उमेश पाल पर हमले के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

25 जनवरी 2005 को हुई थी राजू पाल की हत्या

अतीक अहमद के सांसद बनने से रिक्त हुई शहर पश्चिमी सीट से राजू पाल 2005 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को पराजित किया था। चुनाव में जीत के बाद राजू पाल की मुश्किलें बढ़ गई थी। करारी हार का बदला लेने के लिए राजू पाल की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में उमेश पाल मुख्य गवाह थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed