फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal's wife Jaya appointed State Secretary of the OBC Morcha; BJP balances caste equations.

प्रयागराज : उमेश पाल की पत्नी जया बनीं ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री, भाजपा ने साधा जातीय समीकरण

Fri, 02 Oct 2026 05:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Oct 2026 05:25 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने बृहस्पतिवार को संगठन के विभिन्न मोर्चों की प्रदेश टीम घोषित कर दी। प्रयागराज की कई महिला नेताओं को भाजपा प्रदेश संगठन ने विभिन्न मोर्चों में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Umesh Pal's wife Jaya appointed State Secretary of the OBC Morcha; BJP balances caste equations.
जया पाल, उमेश पाल की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने बृहस्पतिवार को संगठन के विभिन्न मोर्चों की प्रदेश टीम घोषित कर दी। प्रयागराज की कई महिला नेताओं को भाजपा प्रदेश संगठन ने विभिन्न मोर्चों में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दिवंगत उमेश पाल की पत्नी जया पाल को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (ओबीसी मोर्चा) में प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, नैनी की निवासी पूजा बिंद को भी प्रदेश मंत्री का पद किया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश टीम में प्रयागराज निवासी व पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग अनीता सिंह को प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन


ओबीसी मोर्चा की प्रदेश टीम में जगह बनाने वालीं पूजा बिंद इससे पहले प्रांतीय परिषद व संगठन के विभिन्न अभियानों में सक्रिय भागीदारी कर चुकी हैं। वहीं, दिवंगत उमेश पाल की पत्नी जया पाल पिछले कई महीनों से संगठन में सक्रिय भूमिका में हैंं जिसको देखते हुए और जातीय समीकरण को साधते हुए उन्हें ओबीसी मोर्चा में प्रदेश टीम में स्थान मिला।
विज्ञापन


महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनीता सिंह इससे पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य व महिला मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर रह चुकी हैं। भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, ओबीसी मोर्चा महानगर प्रभारी मनोज कुशवाहा, डॉ शैलेश पांडेय, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, विवेक मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, अनिल केसरवानी, प्रमोद मोदी, आनंद जायसवाल आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबूलाल भंवरा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बसपा से विधायक रहे और अब भाजपा के सदस्य बाबूलाल भंवरा को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। काशी क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष कमलेश जाटव को प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रयागराज महानगर अध्यक्ष राजेश गोंड को प्रदेश कार्यालय मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed