फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder Constable Raghavendra Singh also died treatment was going In PGI

Umesh Pal Hatyakand : उमेश पाल हत्याकांड में घायल गनर राघवेंद्र सिंह की भी मौत, पीजीआई में चल रहा था इलाज

Wed, 01 Mar 2023 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 08:42 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में मरने वालों की संख्या तीन पहुंच गई। एक गनर उमेश पाल और एक गनर संदीप निषाद की मौत मौके पर ही हो गई थी। गंभीर रूप से घायल राघवेंद्र को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Constable Raghavendra Singh also died treatment was going In PGI
Prayagraj News : राघवेंद्र सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में घायल गनर राघवेंद्र सिंह की भी मौत हो गई। उसका उपचार पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। मंगलवार को डॉक्टरों ने उसके शरीर में संक्रमण फैलने की बात बताई थी। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उमेश पाल हत्याकांड में मरने वालों की संख्या तीन पहुंच गई। एक गनर उमेश पाल और एक गनर संदीप निषाद की मौत मौके पर ही हो गई थी। गंभीर रूप से घायल राघवेंद्र को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन

 

धूमनगंज थाने से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित उमेश पाल को उनके घर के सामने शूटरों ने गोली मारी थी। इस वारदात से पूरा जिला दहल उठा था। इसकी गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी। इस वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की क्रेटा कार चलाने वाले बदमाश अरबाज को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। साथ ही अतीक के करीबी जफर के उस मकान को भी बुधवार को पीडीए ने ध्वस्त कर दिया, जिसमें अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन बच्चों के साथ रहती थी। 

विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के कोरिहर गांव का रहने वाला था घायल सिपाही राघवेंद्र
लालगंज क्षेत्र के कोरिहर गांव निवासी राघवेंद्र के पिता रामसुमेर सिंह पुलिस विभाग में सिपाही थे, जिनका बीमारी से देहांत हो गया था। राघवेंद्र को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिली थी। परिवार में मां अरुणा, बहन अर्चना और भाई ज्ञानेंद्र हैं। पांच मई को राघवेंद्र की शादी भी तय है। प्रयागराज में हुई घटना में अपराधियों ने राघवेंद्र पर बम से हमला करते हुए गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। 

एसआरएन अस्पताल से किया गया था रेफर
प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से पीजीआई 186 किमी की दूरी पर है। राघवेंद्र को लेकर एंबुलेंस ने इसे दो घंटे 24 मिनट में पूरा किया था। निगोहां बॉर्डर से एंबुलेंस 86 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी और 30 किमी की दूरी तय कर 8.39 बजे पीजीआई पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed