फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: STF tightens again to find Sabir and Guddu Muslim, location found in Bihar

उमेश पाल हत्याकांड : साबिर और गुड्डू मुस्लिम की तलाश के लिए STF ने फिर कसी कमर, बिहार में मिली है लोकेशन

Sat, 10 Jun 2023 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 04:38 PM IST
सार

उमेश पाल की हत्या के चार माह बीतने के बाद भी पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। उसकी तलाश में पुलिस ने बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से लेकर नेपाल तक खाक छानी लेकिन उसका पता नहीं चला। एसटीएफ अब एक बार फिर उसकी खोजबीन के लिए टीमें कई राज्यों में भेज रही है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: STF tightens again to find Sabir and Guddu Muslim, location found in Bihar
शूटर अरमान और गुड्डू मुस्लिम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश में एसटीएफ फिर सक्रिय हो गई है। उनकी खोज के लिए तमाम रिश्तेदारों और करीबियों को नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक असद, गुलाम, अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान एनकाउंटर की जांच के कारण पुलिस थोड़ी ढीली हुई थी। अब फिर से गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश तेज कर दी गई है। हत्याकांड में शामिल एक अन्य शूटर अरमान का भी अब तक कुछ पता नहीं चला है। उसकी तलाश में जल्द ही पुलिस की टीमों को बिहार भेजा जाएगा।

विज्ञापन


गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा है। वह कुछ दिनों तक जिले के आसपास के इलाकों में घूमता रहा, लेकिन जब उसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी तो वह भूमिगत हो गया। उसकी तलाश में पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगाई गई हैं, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है। वह अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के मेरठ स्थित घर पर भी देखा गया था। इसके बाद से पुलिस ने आयशा नूरी और अखलाक की खोजबीन भी शुरू कर दी थी। अखलाक को तो पुलिस ने दबोच लिया, लेकिन आयशा नूरी का सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन

सीसीटीवी में बम बरसाते देखा गया था गुड्डू मुस्लिम

बमबाज गुड्डू मुस्लिम 24 फरवरी को धूमनगंज में उमेश पाल हत्याकांड के दौरान बम बरसाते देखा गया था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उसके बम की चपेट में आने से ही उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात सिपाही राघवेंद्र की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि गुड्डू मुस्लिम बम बनाने और फेंकने में माहिर है। वह अपने दुश्मनों पर बम से ही हमला करता है। इसके पहले भी वह कई बार इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके ऊपर पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। 

उसके घर को ढहाने की नहीं हो सकी कार्रवाई

गुड्डू मुस्लिम का घर अभी तक पुलिस न तो ढहा सकी है न ही उसे सील कर सकी है। हालांकि इसमें उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। चकिया इलाके के चकनिरातुल मुहल्ले में एक सकरी गली के अंदर गुड्डू मुस्लिम का घर है। गली में बड़े वाहन नहीं जा सकते हैं। इसलिए उसके घर को ढहाने के बजाय सील करने की कार्रवाई की जानी थी लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में है। उसके घर की गली के सामने ही मेन रोड पर उसका चिकन और मटन का शॉप भी है। इसको भी पुलिस ने अभी तक ध्वस्त नहीं किया है। ध्वस्तीकरण के लिए पीडीए ने कई बार नोटिस चस्पा किया, लेकिन कार्रवाई अभी तक नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

साबिर, अरमान ने मारी थी गनर को गोली

पांच लाख के दो इनामी शूटर साबिर व अरमान भी पुलिस को छकाने में अब तक कामयाब रहे हैं। साबिर तो फरारी के दौरान दो बार प्रयागराज भी आ चुका है और पुलिस को भनक लगने से पहले ही भाग भी निकला। उधर अरमान के बारे में यह भी बात सामने आई थी कि उसने बिहार में किसी पुराने मामले में सरेंडर कर दिया। हालांकि प्रयागराज पुलिस की ओर से अब तक इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया। बता दें कि उमेश पाल के गनर संदीप निषाद (जो घटना के वक्त कार में ही बैठा था) को गोली से साबिर व अरमान ने ही भूना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed