फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: STF picked up the outspoken son, SP leader's condition worsened, preparation to take hi

उमेश पाल हत्याकांड : मुंहबोले बेटे को एसटीएफ ने उठाया, सपा नेता की बिगड़ी हालत, दिल्ली ले जाने की तैयारी

Fri, 17 Mar 2023 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 11:09 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में करारी कस्बे के एक चर्चित सपा नेता के मुंहबोले बेटे को प्रयागराज एसटीएफ ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नेता का बेटा माफिया अतीक के गैंग के लिए काम करता था। बेटे को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही नेता की तबीयत बिगड़ गई है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: STF picked up the outspoken son, SP leader's condition worsened, preparation to take hi
arrest - फोटो : demo

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में करारी कस्बे के एक चर्चित सपा नेता के मुंहबोले बेटे को प्रयागराज एसटीएफ ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नेता का बेटा माफिया अतीक के गैंग के लिए काम करता था। बेटे को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही नेता की तबीयत बिगड़ गई है। उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


करारी के एक सपा नेता की प्रयागराज की महिला से नजदीकी है। महिला के एक बेटा भी है। बेटा नेता को पिता मानता है। यह बेटा माफिया अतीक के गैंग में काम करता है। सूत्रों की मानें तो बेटा ही नेता की अतीक से मुलाकात कराया करता था। नेता के यहां अतीक अहमद आ चुका है। अब बेटे को हिरासत में लिए जाने की जानकारी होने के बाद नेता की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


नेता इलाज के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा है। वहीं चर्चा रही कि नेता को डर सता रहा है कि एसटीएफ कहीं उसके यहां भी दस्तक न दे दे। इसे लेकर उसने पहले से ही खुद को महफूज रखने की तैयारी कर ली है और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed