फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder Case: Mafia Atiq wife Shaista file a petition in High Court to avoid arresting

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता गिरफ्तारी से बचने को आज हाइकोर्ट में दाखिल करेंगी याचिका

Mon, 13 Mar 2023 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Mar 2023 11:40 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया है। फिलहाल कई ठिकानों पर दबिश डालने और सुराग लगाने के बाद भी वह हत्थे नहीं चढ़ सकी है।

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case: Mafia Atiq wife Shaista file a petition in High Court to avoid arresting
Umesh Pal Hatyakand - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन आज इलाहाबाद हाइकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगी। शाइस्ता परवीन से की तरफ से इलाहाबाद हाइकोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए याचिका दाखिल होगी। याचिका में शाइस्ता की ओर से गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई। आपको बता दें कि माफिया की पत्नी शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया है। फिलहाल कई ठिकानों पर दबिश डालने और सुराग लगाने के बाद भी वह हत्थे नहीं चढ़ सकी है। उमेश पाल की हत्या के बाद उनकी पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और शाइस्ता परवीन को नामजद किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गुड्डू मुस्लिम और गुलाम को भी नामजद किया गया है। इस मुकदमे में बाद में अतीक के बेटे असद को भी पुलिस ने नामजद किया गया था। कुछ और के नाम भी सामने आए थे। पुलिस इस मामले में असद, गुड्डू मुस्लिम, अरमान, साबिर और गुलाम पर पहले ही ढाई लाख का इनाम घोषित कर चुकी है।

शनिवार को पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी 25000 के इनाम की घोषणा कर दी। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद शाइस्ता परवीन फरार हो गई थी।


यह भी पढ़ें: Prayagraj : विधायकी के टिकट के लिए अखिलेश की मौजूदगी में उमेश पाल ने थामा था सपा का दामन

उसने अपने वकीलों के माध्यम से ही अपने नाबालिग बेटों समेत परिवार के अन्य सदस्यों के लिए हाईकोर्ट में हैबियस कार्पस दाखिल किया था। जिसके बाद पुलिस ने अशरफ की पत्नी और अतीक की बहन को निरोधात्मक कार्रवाई के बाद रिहा कर दिया था। दोनों नाबालिग बेटों को भी बाल संरक्षण गृह पहुंचाया गया। 



 

अतीक अहमद का परिवार प्रदेश में पहला परिवार है, जिसके अधिकांश लोगों पर इनाम घोषित हुआ था।

यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: असद की एक गलती से चौपट हो गया अतीक का पूरा प्लान, ऐसा न करता तो बच जाता माफिया का बेटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed