फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the presence of Akhilesh, Umesh Pal had joined the SP for the MLA ticket.

Prayagraj : विधायकी के टिकट के लिए अखिलेश की मौजूदगी में उमेश पाल ने थामा था सपा का दामन

Sun, 12 Mar 2023 11:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 11:24 AM IST
सार

उमेश पाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी सामने आ रही है। वह 2022 के विस चुनाव में फाफामऊ विधान सभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सपा के कई नेताओं से पैरवी कराई।

विज्ञापन
In the presence of Akhilesh, Umesh Pal had joined the SP for the MLA ticket.
अखिलेश यादव के साथ उमेश पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी सामने आ रही है। वह 2022 के विस चुनाव में फाफामऊ विधान सभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सपा के कई नेताओं से पैरवी कराई। जोड़तोड़ कर वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तक पहुंचे और पार्टी का दामन भी थाम लिया लेकिन, उन्हें टिकट नहीं मिल सका। अंतत: उमेश फिर भाजपा में आ गए थे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से करीब आठ महीने पहले तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष राम सुमेर पाल के जरिये उमेश पाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर मिले थे। तब बाकायदा अखिलेश की मौजूदगी में उमेश को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई थी।
विज्ञापन


अंदरखाने यहां तक कहा जा रहा है कि उमेश को सपा की सदस्यता दिलाने के लिए एक नेता ने पार्टी फंड में कुछ चंदा भी जमा कराया था। टिकट न मिलने पर उस सपा नेता से उमेश का विवाद भी होने की बात कही जा रही है। हालांकि जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने इससे इन्कार किया है। उनका कहना है कि सपा में सदस्यता दिलाने के एवज में किसी से डोनेशन लिए जाने की परंपरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: पूछताछ में सतीश के मैनेजर का बड़ा खुलासा, कहा- खाना खाने के कुछ देर बाद आया था फोन और...

उमेश पाल ने 20 फरवरी 2021 को सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम सुमेर पाल ने इसकी पुष्टि की। राम सुमेर ने बताया कि उमेश उनके साथ ही लखनऊ गए थे। सपा की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनको मेहनत से काम करने की सलाह दी थी। उमेश फाफामऊ सीट से टिकट चाह रहे थे। लेकिन बाद में टिकट अंसार अहमद को मिल गया। टिकट न मिलने पर उमेश पाल दोबारा भाजपा में चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed