फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Guddu Muslim fled from Odisha to Chhattisgarh, police team behind

उमेश पाल हत्याकांड : ओडिशा से छत्तीसगढ़ भागा गुड्डू मुस्लिम, पुलिस की टीम पीछे पीछे

Tue, 25 Apr 2023 05:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 05:04 AM IST
सार

उमेश हत्याकांड में पांच लाख का इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम ओडिशा से छत्तीसगढ़ भाग निकला है। पुलिस की एक टीम उसके पीछे पीछे है। गुड्डू मुस्लिम के ओडिशा के बारगढ़ शहर में रुकने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Guddu Muslim fled from Odisha to Chhattisgarh, police team behind
Prayagraj News : बमबाज गुड्डू मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश हत्याकांड में पांच लाख का इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम ओडिशा से छत्तीसगढ़ भाग निकला है। पुलिस की एक टीम उसके पीछे पीछे है। गुड्डू मुस्लिम के ओडिशा के बारगढ़ शहर में रुकने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस ने वहां राजा खान नाम के शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस की एक टीम छत्तीसगढ़ पहुंच गई है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

उमेश हत्याकांड में असद और गुलाम के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद गुड्डू मुस्लिम पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बना हुआ है। वह इतना शातिर है कि लगातार ठिकाने बदल रहा है। अब तक मेरठ, अजमेर, झांसी, नासिक, पूणे और ओडिशा के बारगढ़ इलाकों में उसके ठहरने की पुख्ता सूचना पुलिस को मिली है। सभी जगह पुलिस पहुंची लेकिन गुड्डू के भागने के बाद। अब पुलिस को उसके छत्तीसगढ़ भाग जाने की सूचना मिली है।

विज्ञापन

पुलिस की एक टीम उसके पीछे पीछे है। ओडिशा के बारगढ़ में पुलिस की टीम ने राजा खान नाम के शख्स से पूछताछ की थी। गुड्डू के बारे में पुलिस को काफी जानकारियां मिलीं। इस बीच उसने अपनी दाढ़ी भी बढ़ा ली है। उसी की सूचना के आधार पर पुलिस छत्तीसगढ़ में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed