फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Bank accounts of Eat On owner Nafees scrutinized, investigation of recent transactions

उमेश पाल हत्याकांड : ईट ऑन के मालिक नफीस के बैंक खाते खंगाले, हालिया लेनदेन की छानबीन

Fri, 03 Mar 2023 05:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 05:26 AM IST
सार

सिविल लाइंस में ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। उसके हालिया लेनदेन की भी छानबीन की जा रही है। उमेश पाल की हत्या से पहले नफीस और करीबियों के खातों से जिनको पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उन सबसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Bank accounts of Eat On owner Nafees scrutinized, investigation of recent transactions
Prayagraj News : ईट ऑन बिरयानी का मालिक नफीस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस में ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। उसके हालिया लेनदेन की भी छानबीन की जा रही है। उमेश पाल की हत्या से पहले नफीस और करीबियों के खातों से जिनको पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उन सबसे पूछताछ की जा रही है। एक और बात पता चली है कि हत्या में प्रयुक्त कार को नफीस ने जिस रुखसार को ट्रांसफर किया था, वह उसकी करीबी रिश्तेदार है। पुलिस रुखसार की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


उमेश पाल की हत्या में कातिलों ने जिस क्रेटा कार का प्रयोग किया था, वह पुलिस को चकिया में अतीक के घर के पास बरामद हुई थी। कार के चेचिस और इंजन नंबर से पता चला था कि गाड़ी ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस अहमद थी। उसने कुछ महीने पहले करेली की रुखसार को गाड़ी बेच दी थी। पता चलते ही पुलिस ने रुखसार की तलाश में दबिश दी लेकिन उसके घर पर ताला लगा था। इसके बाद नफीस को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन

अपने रिश्तेदार को बेची थी कार

पहले तो नफीस ने कहा कि कार उसने बेच दी थी। वह कुछ भी नहीं जानता। बाद में पता चला कि रुखसार नफीस की ही करीबी रिश्तेदार है। ट्रांसफर करने के बाद भी गाड़ी नफीस ही रखता था। उसके बच्चे अक्सर इसी क्रेटा कार से घूमते थे। अब पुलिस शक जता रही है कि नफीस ने शूटरों को कार तो मुहैया कराई ही, फंडिंग भी की। पुलिस उमेश पाल की हत्या से पहले तीन महीने के सारे लेनदेन की जांच कर रही है। नफीस और उसके करीबियों के बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। जांच के बाद पुलिस ने नफीस के कुछ करीबियों को उठाया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

हवाला एंगल की भी जांच
पुलिस नफीस के बैंक खातों के अलावा हवाला एंगल की भी जांच कर रही है। पुलिस ने हवाला का काम करने के शक में चौक एरिया से कई लोगों को उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed