फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder Case Atiq sister Ayesha Noori hearing surrender application today updates

Umesh Pal Murder Case: अतीक की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर आज सुनवाई, वकील ने लगाया पुलिस पर बड़ा आरोप

Thu, 25 May 2023 10:59 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 May 2023 10:59 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की सरेंडर एप्लीकेशन पर आज सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं दूसरी तरफ अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपियों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है।

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case Atiq sister Ayesha Noori hearing surrender application today updates
उमेश पाल मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी को आरोपी बनाया है। आयशा नूरी ने कोर्ट में सरेंडर एप्लीकेशन दाखिल की है। जिस पर सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी। पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और उसकी बहन आयशा को उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। जिसके बाद आयशा ने कोर्ट में अपनी सरेंडर याचिका भेजी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों उमेश पाल हत्याकांड मामले में आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। तब आयशा नूरी के अधिवक्ता मनीष खन्ना ने कहा था कि धूमनगंज थाने द्वारा जानबूझकर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जा रही है। जबकि, कोर्ट कई बार रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दे चुकी है। 
विज्ञापन


अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपियों की खत्म हो रही न्यायिक हिरासत
अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों आरोपियों की आज न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। तीनों शूटरों की कोर्ट में पेशी भी होगी। सुरक्षा के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों की पेश ही हो सकती है। पुलिस कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है। कोर्ट तीनों शूटर्स की 14 दिनों की कस्टडी रिमांड को बढ़ा सकती है। एसआईटी एक बार फिर तीनों शूटरों से पूछताछ की तैयारी में है। अभी तीनों शूटर प्रतापगढ़ जिला कारागार में बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed