फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand shooter Arbaaz and Vijay encounter statements of policemen Judicial commission notice

Umesh Pal Hatyakand: आज से दर्ज होंगे अरबाज और विजय का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों के बयान, नोटिस जारी

Mon, 22 May 2023 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 May 2023 10:06 AM IST
सार

अरबाज व विजय चौधरी एनकाउंटर में कुल 36 पुलिसकर्मी शामिल थे। विजय के एनकाउंटर में 14, जबकि अरबाज के एनकाउंटर में 22 पुलिसकर्मी शामिल थे। इसमें धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य भी शामिल थे।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand shooter Arbaaz and Vijay encounter statements of policemen Judicial commission notice
शूटर अरबाज के एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान के साथ मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों के बयान आज से दर्ज होंगे। मुठभेड़ की जांच कर रहे दो सदस्यीय न्यायिक आयोग के समक्ष पेश होकर बयान देने के लिए उन्हें लखनऊ जाना है। इसके लिए पुलिसकर्मियों की एक टीम सोमवार भोर में ही रवाना हो गई।
विज्ञापन


बयान दो चरणों में सोमवार व मंगलवार को दर्ज होंगे। इसमें थाना पुलिस के साथ ही एसओजी में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। गौरतलब है कि अरबाज व विजय चौधरी एनकाउंटर की जांच सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा व पूर्व डीजी विजय कुमार गुप्ता कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यही आयोग झांसी में हुए असद व गुलाम एनकाउंटर की भी जांच कर रहा है। आयोग सात मई को शहर आया था और धूमनगंज के नेहरू पार्क के साथ ही कौंधियारा के गोती गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की थी। अरबाज का एनकाउंट 27 फरवरी जबकि विजय चौधरी का एनकाउंटर छह मार्च को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 36 पुलिसकर्मियों के दर्ज होने हैं बयान
अरबाज व विजय चौधरी एनकाउंटर में कुल 36 पुलिसकर्मी शामिल थे। विजय के एनकाउंटर में 14, जबकि अरबाज के एनकाउंटर में 22 पुलिसकर्मी शामिल थे। इसमें धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य भी शामिल थे।

एनकाउंटर के संबंध में 29 और 30 को दर्ज कराएं बयान

अरबाज एनकाउंट की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने घटना की जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को कथन अंकित कराने के लिए आमंत्रित किया है। आयोग की ओर से कहा गया है कि संबंधित प्रत्यक्षदर्शी या तथ्य व परिस्थितियों की जानकारी रखने वाला शख्स 29 व 30 मई को दो सदस्यीय न्यायिक आयोग के कमरा नंबर 107, प्रथम तल, विकास भवन, उप्र सचिवालय, जनपथ मार्केट लखनऊ स्थित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना बयान अंकित करा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed