{"_id":"640c1fa12ac675a13f0d2d86","slug":"umesh-pal-hatyakand-plan-to-kill-umesh-pal-near-court-failed-because-of-sadakat-2023-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Umesh Murder Case: सदाकत की वजह से बिगड़ी थी उमेश को कचहरी के पास मारने की साजिश, इसलिए ऐन वक्त पर बदला प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Murder Case: सदाकत की वजह से बिगड़ी थी उमेश को कचहरी के पास मारने की साजिश, इसलिए ऐन वक्त पर बदला प्लान
Sat, 11 Mar 2023 04:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 Mar 2023 04:44 PM IST
सार
उमेश पाल हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। उमेश को चहरी के पास से ही मारने का प्लान था। लेकिन ऐन वक्त पर उसे बदल दिया गया। उमेश की हत्या का निर्णय साबरमती जेल में लिया गया। इसके बाद शूटरों को तैयार किया गया। करीब दो महीने पहले से रेकी शुरू की गई। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के लिए शूटर सही समय का इंतजार कर रहे थे। प्लान बनाया था कि कचहरी के पास से ही शूटआउट को अंजाम दिया जाए, लेकिन सदाकत खान पुलिस को देखकर वहां से हट गया। इसके बाद शूटरों ने भी प्लान बदल दिया।
उमेश की हत्या का निर्णय साबरमती जेल में लिया गया। इसके बाद शूटरों को तैयार किया गया। करीब दो महीने पहले से रेकी शुरू हुई। उमेश पाल ने जब अपने घर के पास संदिग्ध लोगों को देखा तो उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जांच के लिए कह दिया।
जब पुलिस ने घर के पास कई चक्कर लगाए तो प्लान बनाया गया कि जब उमेश बाहर निकले तब मारा जाए। उमेश बाहर निकलने में परहेज करता था। इसके बाद मुखबिरों से यह पता लगाया गया कि अदालत में गवाही वाले दिन तो उमेश को निकलना ही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कचहरी के पास मारने की प्लानिंग की गई। सारे शूटर हथियार के साथ मौजूद थे। कचहरी में पुलिस की मौजूदगी देखकर सदाकत वहां से हट गया। सदाकत खान के हटते ही शूटरों को लगा कि कोई बात हो गई है।

Trending Videos
वो भी वहां से हट गए। इसके बाद प्लान बनाया गया कि उमेश के घर पर मारा जाए। उमेश से साथ ही दो सिपाहियों की हत्या का प्लान भी तैयार था। शूटरों को डर था कि सिपाही कार्बाइन से गोली चला सकते हैं। इसी कारण उन्हें भी साथ में मारना था। 24 फरवरी को हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया।
उमेश पाल के घर पहुंचे योगी सरकार के राज्य मंत्री
वहीं, उमेश पाल हत्याकांड के बाद शुक्रवार को पहली बार योगी सरकार के मंत्री अजीत सिंह पाल उनके घर परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे। उमेश की मां शांति देवी और पत्नी जया पाल से मुलाकात कर उन्होंने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अजीत सिंह पाल प्रदेश सरकार के पहले मंत्री हैं, जो इस हत्याकांड के बाद परिजनों से मिलने के लिए उमेश के घर पहुंचे थे।

माफिया का पूरी तरह सफाया करेगी योगी सरकार: अजीत पाल सिंह
शुक्रवार की दोपहर प्रदेश के इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल उमेश के जयंतीपुर स्थित आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने मां और पत्नी से मिलकर इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार के सख्त रुख की जानकारी दी। मां शांति का कहना था कि योगी सरकार पर उन्हें पूरा भरोसा है, लेकिन जिस तरह से उनके बेटे को मारा गया है, उसी तरह माफिया और उसके गुर्गों का भी सफाया होना चाहिए। उमेश की पत्नी जया पाल ने भी योगी सरकार की कार्रवाई पर भरोसा जताया।

मंत्री अजीत सिंह पाल ने परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में इस समय कानून का राज है। माफिया को जड़ से उखाड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हत्याकांड में शामिल जो शूटर अब तक फरार हैं, उन्हें जल्द पुलिस गिरफ्तार करेगी। इस घटना के बाद पुलिस माफिया को कुचलने में जुट गई है।