फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand Delhi Police also engaged in search of Saddam and Zainab suspicion of Shaista being there

Umesh Pal Hatyakand: अशरफ की पत्नी जैनब और सद्दाम दिल्ली में हैं साथ! शाइस्ता के भी वहीं होने का शक; लोकेशन...

Sat, 24 Jun 2023 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Jun 2023 11:12 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार सद्दाम और जैनब की तलाश में दिल्ली पुलिस भी जुटी है। माफिया अशरफ की पत्नी जैनब और साले सद्दाम की लोकेशन दिल्ली में मिलने के बाद घेराबंदी तेज की गई है। शाइस्ता के भी दिल्ली में होने का शक है।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand Delhi Police also engaged in search of Saddam and Zainab suspicion of Shaista being there
Umesh Pal Hatyakand - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अशरफ के साले व एक लाख के इनामी सद्दाम और जैनब की तलाश में दिल्ली में शुक्रवार को कई जगह दबिश दी गई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि दोनों किस मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस को पूरी आशंका है कि सद्दाम और उसकी बहन जैनब साथ में ही है। 
विज्ञापन


यह भी आशंका जताई जा रही है कि शाइस्ता ने भी दिल्ली में ही कहीं शरण ली है। यहां से गई पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस की भी मदद ली है। उमेश पाल की हत्या के षड्यंत्र के आरोपी सद्दाम पर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमेश की हत्या से पहले ही सद्दाम दुबई भाग निकला था। 
विज्ञापन


बाद में हत्याकांड के षड्यंत्र में उसकी भूमिका सामने आई तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसी दौरान सद्दाम ने सोशल मीडिया पर अपने कई फोटो वायरल किए, जिसमें वह दुबई में दिख रहा था। कुछ दिन पहले पुलिस को पता चला कि वह पिछले हफ्ते वापस भारत आ गया है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली तो पुलिस की एक टीम रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, खबर आई कि सद्दाम ने अपनी बहन जैनब से एक मॉल में मुलाकात की थी। प्रयागराज पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से उस मॉल के सीसीटीवी फुटेज जुटाएं हैं। इस फुटेज में नकाब पहने तमाम महिलाएं दिख रही हैं। जैनब और शाइस्ता भी बुर्का पहनती हैं।

इनकी तस्दीक के लिए कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों ने महिला टीम के साथ शुक्रवार को पुरानी दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों के साथ-साथ कई अपार्टमेंट में भी दोनों की तलाश की। दिल्ली में ये लोग किसकी मदद ले सकते हैं, इसे पता किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस जल्द इनकी गिरफ्तारी करेगी।

पुलिस पर भारी अतीक का तंत्र
पुलिस को शक है कि 50 हजार की इनामी माफिया अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन भी दिल्ली में ही है। शाइस्ता की तलाश में पुलिस ने प्रयागराज, कौशाम्बी और लखनऊ में दर्जनों जगह दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तेजतर्रार बनने वाले एसटीएफ और पुलिस अफसरों की विफलता का आलम यह है कि शाइस्ता ही नहीं, उसके साथ चलने वाली लापता महिलाओं का भी कोई सुराग नहीं लग सका है। अतीक के मजबूत तंत्र के आगे पुलिस सिर्फ दिखावे के दावे कर रही है।
 

अशरफ से रिश्तेदारी के बाद करोड़पति बन गया सद्दाम
पूरामुफ्ती के हटवा का रहने वाला सद्दाम 10 साल पहले तक बेहद सामान्य परिवार का था। उसका एक भाई अध्यापक है। अशरफ की जब जैनब से शादी हुई तो उसके दो भाई सऊदी अरब में रहकर काम करते थे। अशरफ से रिश्तेदारी के बाद सद्दाम के परिवार के दिन बदल गए। सभी लोग जमीन के धंधे में कूद गए। सद्दाम तो अशरफ के लिए वसूली का काम करने लगा। देखते ही देखते सद्दाम करोड़पति हो गया। 2020 में अशरफ के जेल जाने के बाद सद्दाम ही अशरफ का पूरा काम देखने लगा।

अशरफ-जैनब के निकाह में हजारों राउंड हवाई फायर
अशरफ और जैनब का निकाह 2013 में बेहद साधारण तरीके से मस्जिद में हुआ था। निकाह भले ही साधारण तरीके से हुआ था, लेकिन समर्थकों ने मस्जिद के बाहर हजारों राउंड फायर किया था। बताते हैं कि फायरिंग के कारण पूरी गली खोखों से भर गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed