फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Case Two pistols used in the murder recovered at the behest of Atiq, Ashraf, Pak-made cartridges

Umesh Pal Case : अतीक-अशरफ की निशानदेही पर दो पिस्टल, 58 कारतूस बरामद, पांच कारतूस पाकिस्तान निर्मित

Sat, 15 Apr 2023 09:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 09:32 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की निशानदेही पर धूमनगंज पुलिस ने शनिवार को दो पिस्टल व 58 कारतूस बरामद किए। खास बात यह कि इनमें से पांच कारतूस पाकिस्तान निर्मित हैं।

विज्ञापन
Umesh Pal Case Two pistols used in the murder recovered at the behest of Atiq, Ashraf, Pak-made cartridges
Prayagraj News : अतीक और अशरफ रिमांड के दौरान धूमनगंज थाने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की निशानदेही पर धूमनगंज पुलिस ने शनिवार को दो पिस्टल व 58 कारतूस बरामद किए। खास बात यह कि इनमें से पांच कारतूस पाकिस्तान निर्मित हैं। कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में दोनों से मिली जानकारी पर कसारी मसारी के जंगल में स्थित खंडहर से यह बरामदगी की गई।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दिन में पूछताछ के बाद रात आठ बजे के करीब पुलिस अतीक और अशरफ को लेकर निकली। कुछ देर बाद दोनों को कसारी मसारी में नाटे तिराहे के पास स्थित जंगल में ले जाया गया। यहां एक खंडहर से दो पिस्टल व 58 कारतूस मिले। पुलिस ने असलहों व कारतूस को कब्जे में ले लिया और फिर दोनाें भाइयों को थाने ले आई। 
विज्ञापन


मेरे कहने पर छिपाए थे शूटरों नेपुलिस का दावा है कि अतीक ने पूछताछ में यह खुलासा किया है कि बरामद पिस्टल व कारतूस शूटरों ने उसके कहने पर ही उपरोक्त स्थान पर छिपाए थे। साबरमती जेल में शाइस्ता से प्लानिंग साझा करते वक्त ही उसने कह दिया था कि हथियारों को कसारी मसारी जंगल में छिपाकर रख देना। जिसके बाद शूटरों ने ठीक वैसा ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बरामद असलहों में से एक कोल्ट पिस्टल
पुलिस का दावा है कि माफिया भाइयों की निशानदेही पर जो दो पिस्टल बरामद की गई हैं, उनमें से एक देशी जबकि दूसरी यूएस मेड कोल्ट पिस्टल है। कोल्ट पिस्टल का इस्तेमाल अमेरिका की पुलिस करती है। तीन से चार लाख रुपये में इसकी तस्करी होती है।

तो उमेश की हत्या में दो कोल्ट पिस्टल हुईं प्रयुक्त?

अतीक की निशानदेही पर यूएसए मेड कोल्ट पिस्टल की बरामदगी के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या उमेश पाल की हत्या में दो कोल्ट पिस्टल का इस्तेमाल हुआ। दरअसल 21 मार्च को उमेश पाल हत्याकांड में पकड़े गए अतीक के नौकर राकेश की निशानदेही पर चकिया स्थित कार्यालय से 10 असलहे बरामद किए गए थे। इनमें से एक कोल्ट पिस्टल भी थी। हालांकि इस मामले में आला पुलिस अफसरों का कहना है कि इसकी पुष्टि असलहों व मौके से बरामद खोखों की बैलिस्टिक जांच होने के बाद ही की जा सकती है। सहायक पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि ने बताया कि असलहों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।

साबित हुआ पाक कनेक्शन
पाकिस्तान निर्मित कारतूस बरामद होने के बाद यह भी कहा जा रहा है कि अतीक का पाक कनेक्शन साबित हो गया है। दरअसल एटीएस दो दिन से उससे पूछताछ कर इस बात की जानकारी जुटाने में लगी थी कि पाकिस्तानी ड्रोन से पंजाब सीमा में गिराए गए असलहाें व आयुध को उसने कब और कैसे मंगाया। माना जा रहा है कि पाकिस्तान निर्मित कारतूसों की बरामदगी अतीक के आतंकी कनेक्शन के आरोपों को साबित करने में अहम सबूत साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed