फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Case: Khan Soulat Hanif was also made an accused in the Umesh Pal murder case, Umesh's photo was sen

Umesh Pal Case :उमेश पाल हत्याकांड में खान सौलत हनीफ को भी बनाया गया आरोपी, असद को भेजी थी उमेश की फोटो

Fri, 21 Apr 2023 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 01:19 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड की साजिश में माफिया अतीक अहमद का करीबी खान सौलत हनीफ भी शामिल था। इसका खुलासा असद के मोबाइल फोन की जांच से हुआ है। पुलिस ने खान सौलत हनीफ को भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बना दिया है।

विज्ञापन
Umesh Pal Case: Khan Soulat Hanif was also made an accused in the Umesh Pal murder case, Umesh's photo was sen
Prayagraj News : वकील खान सौलत हनीफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड की साजिश में माफिया अतीक अहमद का करीबी खान सौलत हनीफ भी शामिल था। इसका खुलासा असद के मोबाइल फोन की जांच से हुआ है। पुलिस ने खान सौलत हनीफ को भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बना दिया है।

विज्ञापन

खान सौलत हनीफ प्रीतम नगर का रहने वाला है जो मौजूदा समय में केंद्रीय कारागार नैनी में बंद है। 28 मार्च को उमेश पाल अपहरण कांड में दोषी करार दिए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर नैनी जेल भेजा गया था।

विज्ञापन

एनकाउंटर में मारे गए असद के मोबाइल फोन की जांच की गई तो पता चला कि इस खौफनाक साजिश में अतीक अहमद, अशरफ, शाइस्ता परवीन व अन्य लोगों के साथ ही खान सौलत भी शामिल था। 19 फरवरी यानी उमेश की हत्या से चार दिन पहले उसने असद को मोबाइल पर उमेश पाल की तस्वीर भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में असद ने अपने मोबाइल से यही तस्वीर हत्याकांड में शामिल गुलाम व अन्य शूटरों को भेजी थी।यह जानकारी सामने आने के बाद धूमनगंज पुलिस ने खान सौलत को भी इस मुकदमे का आरोपी बनाया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उमेश पाल हत्याकांड में भी खान सौलत का रिमांड बनवाया जाएगा।

ईडी ने भी मारा था छापा, बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज हुए थे बरामद

खान सौलत अतीक अहमद का करीबी और पूर्व अधिवक्ता है। अतीक के जेल जाने के बाद भी उसके सारे काम वही देखता था। 12 अप्रैल को अतीक के जिन करीबियों के 15 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा, उनमें खान सौलत का भी नाम शामिल है। उसके प्रीतम नगर स्थित घर पर पहुंचकर ईडी की टीम ने 18 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक जांच पड़ताल की थी। जिसमें कई बेनामी संपत्तियों का खुलासा हुआ था। ईडी ने इनसे जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed