फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal case: A builder close to Atiq had given 80 lakh rupees to Shaista, during interrogation Mohd. confes

उमेश पाल केस : अतीक के करीबी बिल्डर ने दिए थे शाइस्ता को 80 लाख रुपये, पूछताछ में मो. मुस्लिम का कबूलनामा

Sat, 15 Apr 2023 04:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 04:16 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले माफिया अतीक अहमद के करीबी बिल्डर मो. मुस्लिम ने शाइस्ता परवीन को 80 लाख रुपये दिए थे। यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने बिल्डर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
Umesh Pal case: A builder close to Atiq had given 80 lakh rupees to Shaista, during interrogation Mohd. confes
Prayagraj News : अतीक अहमद के दफ्तर से बरामद असलहे और कैश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले माफिया अतीक अहमद के करीबी बिल्डर मो. मुस्लिम ने शाइस्ता परवीन को 80 लाख रुपये दिए थे। यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने बिल्डर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। यह जानकारी मिलने के बाद से बिल्डर पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि अतीक के चकिया स्थित कार्यालय से 21 मार्च को जो 73 लाख रुपये बरामद हुए, यह उसी रकम का हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक, उमेश पाल हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को पता चला था कि वारदात से कुछ दिनों पहले शाइस्ता के पास एक बड़ी रकम आई थी।
विज्ञापन


जांच आगे बढ़ाई गई तो पता चला कि रकम वर्तमान में लखनऊ में रहने वाले अतीक के एक करीबी बिल्डर ने दी थी। तफ्तीश में पता चला कि यह बिल्डर मो. मुस्लिम है जो मूल रूप से चकिया का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने मुस्लिम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने यह बात कबूली कि रकम उसने ही दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

असद ही गया था रकम लेने

सूत्रों का यह भी कहना है कि मुस्लिम से रकम लेने के लिए असद ही लखनऊ गया था। वह अपने कुछ साथियों के साथ लखनऊ पहुंचा था। इसके बाद मुस्लिम से रकम लेकर वह लौट आया था। सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि शाइस्ता मेयर का चुनाव लड़ने वाली थी। चुनाव के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। ऐसे में उसने मुस्लिम समेत तमाम लोगों से मदद करने को कहा था। इसके बाद ही मुस्लिम ने उसे रकम दी।

पिछले साल जून में दर्ज हुआ था केस

मुस्लिम उमेश पाल से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में भी नामजद है। यह मुकदमा पिछले साल 25 अगस्त को धूमनगंज थाने में दर्ज कराया गया था। वादी उमेश ने आरोप लगाया था कि 11 फरवरी 2022 को अतीक का करीबी मुस्लिम अपने साथियों खालिद जफर, दिलीप कुशवाहा व अन्य संग उसकी पीपलगांव स्थित जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। उसने पहुंचकर विरोध जताया तो उसे तमंचा सटाकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। यह भी कहा गया कि यह सांसद अतीक का आदेश है।

कई जगह प्लाटिंग, आवासीय योजनाएं भी

मो. मुस्लिम पुत्र मो. मियां अतीक का करीबी है। उसकी कई शहरों में आवासीय योजनाएं हैं। जमीन की धोखाधड़ी में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। माफिया अतीक अहमद के साथ भी वह मुकदमों में नामजद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed