फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UGC will release more than 100 online courses

यूजीसी जारी करेगा 100 से अधिक ऑनलाइन कोर्स

Sat, 30 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
‘स्वयं’ प्लेटफार्म के माध्यम से इसी सत्र से ऑनलाइन पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। इसकी नियमावली बनाने के साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 100 से अधिक पाठ्यक्रमों का प्रारूप भी जारी कर दिया है। आयोग ने इन पर क्रेडिट भी निर्धारित कर दी है। अगले महीने में सभी कोर्सेज ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। आयोग की ओर से विश्वविद्यालय के कुलपतियों को पत्र लिखकर इन पाठ्यक्रमों के लिए एकेडमिक काउंसिल आदि संस्थाओं से स्वीकृति लेने तथा अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है, जिससे कि विद्यार्थी इसी सत्र से इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


यूजीसी ने ऑनलाइन शिक्षा पद्धति को एक विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया है। ‘स्वयं’ प्लेटफार्म के अंतर्गत मैसिव ऑनलाइन ओपेन कोर्सेज (मूक्स) को मंजूरी भी दे दी गई है। यूजीसी ने अब 100 से अधिक विषयों का कोर्स तैयार कर लिया है या इसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। खास यह कि  इनमें ज्यादातर विषय विज्ञान वर्ग के हैं। इन पाठ्यक्रमों को अगस्त महीने की किस तारीख को लांच किया जाएगा, इसकी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दी गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने कई पाठ्यक्रमों को स्वीकार भी कर लिया है। इनकी सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यूजीसी ने कम से कम एक सेमेस्टर में मूक्स कोर्स को मंजूरी देने की बात कही है लेकिन इसके लिए विश्वविद्यालयों को फैकेल्टी बोर्ड, एकेडमिक काउंसिल और कार्यपरिषद की मंजूरी लेनी होगी। यूजीसी ने कुलपतियों को पत्र लिखकर यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed