फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UFO landed in Delhi , met Priyanka 'crown'

दिल्ली पहुंची आवाज, प्रियंका को मिले ‘ताज’

Tue, 10 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 10 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपे जाने की मांग ने फिर तेजी पकड़ ली है। इस बार भी मुद्दा इलाहाबाद से उठा है लेकिन आवाज दिल्ली तक पहुंचाई गई है। पार्टी की हार के बाद इलाहाबाद से दिल्ली गए तमाम कार्यकर्ता एक विवादित बैनर लेकर वहां कांग्रेस कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग करने लगे। धरना शुरू होते ही पार्टी में खलबली मच गई। पार्टी के शीर्ष नेताओं की अपील पर कार्यकर्ताओं ने एक घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी के नाम से एक अलग संगठन बना चुके इलाहाबाद शहर कांग्रेस के पूर्व सचिव हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे मंगलवार को दिल्ली में थे। चुनाव में पार्टी का खाता भी नहीं खुला। कार्यकर्ताओं को शायद इस बात का अंदाज पहले से था, सो वे पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। परिणाम सामने आते ही कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे गए। उनके हाथों में एक बैनर था जिस पर लिखा था, ‘दिल्ली की हार पर शोक जताओ। प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ।’ बैनर पर सोनिया और प्रियंका की तस्वीर थी। एक घंटे बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नदीम जावेद ने उनसे धरने से उठने की अपील की और कहा कि ऐसा न करें। यह वक्त पार्टी के साथ खड़े रहने का है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने धरना खत्म कर दिया। हसीब के मुताबिक सभी कार्यकर्ता प्रियंका को ज्ञापन देने लोधी स्टेट भी गए। वहां प्रियंका की पीआरओ ने उनसे ज्ञापन लिया। बाद में हसीब और श्रीश को प्रियंका से मिलने की इजाजत दी गई। कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के आवास पर भी ज्ञापन दिया। इस दौरान इलाहाबाद से पार्टी कार्यकर्ता डॉ. असलम, महताब खां, अजीत पासी, अनुज श्रीवास्तव, गोलू पासी, जितेंद्र मिश्र, सुदीप कुमार, शिवचंद्र कुशवाहा, रितेश हेला, वैभव मिश्र, विपिन ओझा, रितेश राणा, अभय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed