संभलकर निकलिए! तापमान ने पकड़ ली रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को भी शहरियों के दिन की शुरुआत सामान्य तौर पर हुई लेकिन नौ बजे के बाद सूरज ने ऐसी आंखें तरेरी की लोगों को बाहर निकलना मुश्किल लगने लगा। दोपहर की धूप उन्हें चुभ रही थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को दिन का पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जबकि यह शुक्रवार से 37.3 डिग्री सेल्सियस से 2.3 डिग्री ज्यादा है।
हालांकि रात का पारा पश्चिमी हवाओं के चलने से थोड़ा नम रहा। इसमें दो अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को रात का पारा 19.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम नमी में भी कमी दर्ज की गई है। यह शुक्रवार के 22 फीसदी के मुकाबले दो फीसदी कम होकर 20 पर आ गई। मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुताबिक अब तापमान नीचे आना मुश्किल है। ऐसे में लोगों को अपने सेहत का ख्याल रखकर ही बाहर निकलना ठीक होगा।